फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Quantum of punishment in Dumka treasury case Lalu Prasad Yadav to be announced tomorrow

चारा घोटाले के चौथे मामले में लालू यादव की सजा पर बहस पूरी, कल ऐलान

Fri, 23 Mar 2018 01:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Fri, 23 Mar 2018 01:33 PM IST
विज्ञापन
Quantum of punishment in Dumka treasury case Lalu Prasad Yadav to be announced tomorrow
लालू प्रसाद यादव

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख लालू प्रसाद यादव, चारा घोटाले के चौथे मामले में दोषी ठहराए गए। शुक्रवार को उनकी सजा पर बहस भी पूरी हो चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की सजा का ऐलान शनिवार को होगा। सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने दुमका कोषागार मामले में आईपीसी की कई धाराओं के तहत लालू प्रसाद यादव को दोषी करार दिया था। 

विज्ञापन

 

#FodderScam: Quantum of punishment in #Dumka treasury case, involving Lalu Prasad Yadav, to be announced tomorrow.

विज्ञापन
— ANI (@ANI) 23 March 2018



लालू प्रसाद के वकील ने कोर्ट से कम से कम सजा देने का अनुरोध किया है। वकील ने कोर्ट में कहा कि लालू प्रसाद यादव की उम्र 70 वर्ष के ऊपर हो चुकी है। उन्हें कई बीमारियां भी हैं। हाल ही में उनका ऑपरेशन भी हुआ था। वकील ने बताया कि वर्तमान में भी लालू रिम्स में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। सजा कम करने की अपील करते हुए लालू प्रसाद यादव के वकील ने उनकी कई परेशानियों से कोर्ट को अवगत कराया।    
विज्ञापन
विज्ञापन


लालू प्रसाद के अलावा अन्य दोषियों में पंकज मोहन भुई, पितांबर झा, एम एस बेदी, नंदकिशोर प्रसाद, नरेश प्रसाद और ओपी दिवाकर की सजा पर भी चर्चा हुई। इनके वकील ने भी कोर्ट से कम से कम सजा देने का अनुरोध किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed