फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   protest

रजवाहा कटने से फसल जलमग्न, किसानों ने किया प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
protest
प्रदर्शन करते किसान।
रजवाहा कटने से फसल जलमग्न, किसानों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

खुर्जा। अरनिया के नयाबास गांव में रजवाहा कटने से लगभग 50 बीघा सरसों और गेहूं की फसल खराब हो गई। किसानों ने सुबह सिंचाई विभाग को जानकारी दी, लेकिन विभाग का कोई कर्मचारी गांव में नहीं पहुंचा। इससे नाराज किसानों ने विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों से मुआवजे की मांग की।

गांव नयाबास निवासी यशपाल ने बताया कि खेतों के बाहर की ओर जंगल है, जहां से रजवाहा निकल रहा है। गुरुवार की रात को रजवाहा कट गया। ऐसे में सारा पानी आस-पास के खेतों में आ गया। इससे अभी तैयार की गई सरसों और गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। शुक्रवार तड़के जब किसान खेतों पर गए तो देखा पानी भरा हुआ था। किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सूचना दी, लेकिन घंटों बाद भी कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। रजवाहा कटने से यशपाल, विजयपाल, मदन, अमर सिंह, गजेंद्र, नरेंद्र, रामवीर, मुनेशपाल, राजेन्द्र, मनोज आदि किसानों की सरसों और गेहूं की फसल डूब गई है। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही को लेकर किसानों ने नारेबाजी करते हुए विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि रजवाहे की सफाई नहीं हुई है, जिस कारण रजवाहा कट गया है। एसडीएम लवी त्रिपाठी ने बताया कि संबंधित क्षेत्राधिकारी से बात की गई है। साथी सिचाई विभाग से भी जांच करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed