{"_id":"6a68e5ac45260861d3026a33","slug":"poor-sanitation-conditions-in-ward-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-125746-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड-14 शास्त्री नगर फेस-2 में सफाई व्यवस्था बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड-14 शास्त्री नगर फेस-2 में सफाई व्यवस्था बदहाल
विज्ञापन
बहादुरगढ़। भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद जसवीर सैनी ने वार्ड नंबर-14 के शास्त्री नगर फेस-2 में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान वार्ड-14 के सुपरवाइजर राजेश कुमार भी उनके साथ रहे। सैनी ने सफाई कर्मचारियों और अधिकारियों से आग्रह किया कि सफाई व्यवस्था सुचारु रूप से सुनिश्चित की जाए। नालियों और सीवरों से निकलने वाले मलबे को तुरंत प्रभाव से उठवाया जाए, ताकि दोबारा गंदगी न फैले।
उन्होंने कहा कि सीवर व्यवस्था को लेकर संबंधित विभागों से बातचीत कर इसका समाधान करवाया जा रहा है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नायब सैनी के आदेश पर शास्त्री नगर के लिए एक नए नाले और सड़क निर्माण का प्रस्ताव रखा गया है। इसे जल्द बनवाने का काम किया जाएगा।
जसवीर सैनी ने परिवर्तन का नारा देने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि इन चार वर्षों में वार्ड में विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ। लोगों को झूठ बोलकर और जातिवाद के नारे देकर गुमराह किया गया। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में समय-समय पर सफाई व्यवस्था, लाइटें, सड़कें और पार्कों का रखरखाव बेहतर तरीके से किया जाता था।
विज्ञापन
सैनी ने आरोप लगाया कि जो लोग आज सफाई व्यवस्था को लेकर राजनीतिक ड्रामे कर रहे हैं और कभी डंपिंग स्टेशनों का निरीक्षण तो कभी बैठकें कर रहे हैं, वे सिर्फ कमीशन के खेल में लगे हैं। उन्हें केवल इस बात की चिंता है कि कमीशन कैसे बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि वार्ड-14 के लोगों, खासकर शास्त्री नगर के निवासियों ने परिवर्तन का नतीजा देख लिया है। सिवाय झूठ बोलने के इन लोगों का कोई काम नहीं है।
-फोटो 93 :