{"_id":"5a11c41d4f1c1b3c3d8b882d","slug":"pankaj-and-neetu-toppers-in-marathon","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैराथन में पंकज और नीतू अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैराथन में पंकज और नीतू अव्वल
फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश
Updated Sun, 19 Nov 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
मैराथन दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना करते एआरटीओ संजय झा।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सड़क दुर्घटनाओं में मृत लोगाें की स्मृति में एआरटीओ प्रशासन की ओर से मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें पंकज यादव और नीतू जायसवाल ने मैराथन में पहला स्थान पाया।
रविवार सुबह से ही स्पोर्ट्स स्टेडियम फतेहगढ़ में मैराथन में भाग लेने के लिए खिलाड़ी एकत्र हुए। सुबह 8.30 बजे बालक वर्ग की मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर एआरटीओ संजय झा ने रवाना किया। पांच किलोमीटर दौड़ने के लिए धावकों को मैदान के 12.5 चक्कर लगाने पड़े। पंकज यादव प्रथम, हनी यादव द्वितीय तथा रंजेश तृतीय रहे।
अभिषेेक अवस्थी, सोनू यादव, सौरभ सिंह को क्रमश: चौथा, पांचवां और छठा स्थान मिला। बालिका वर्ग में नूतन जायसवाल प्रथम, रूबी द्वितीय, नस्तईन तृतीय रहीं। एआरटीओ ने दौड़ में प्रथम तीन स्थानों पर रहे खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह, टीशर्ट और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। नाहिद, लक्ष्मी, सुमन को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम 25 स्थान पर रहे खिलाड़ियों को विभाग की ओर से टीशर्ट दी गई।
विज्ञापन
मैराथन में भाग लेने वाले खिलाड़ियाें और कार्यालय कर्मचारियों को एआरटीओ संजय झा ने सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। इस मौके पर जिला क्रीड़ा प्रभारी अनुसुइया दीक्षित, जिला व्यायाम शिक्षक संजीव कटियार, प्रबल पाठक, योगेश शुक्ला, कुलदीप यादव, केवी सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई। आकाश कुमार, सचिन चौहान, सरताज खां, शीबू शुक्ला, बृजेश शर्मा, शानू शुक्ला, मुनीश बाबू, महेंद्र सिंह, केके द्विवेदी आदि मौजूद रहे।