{"_id":"579669844f1c1b697d21e648","slug":"panchkulatrafic-sec-12-panchkula-mla-nhai-national-highway-authority-of-india-rwa","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में जाम से निजात के लिए सर्वे का काम शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में जाम से निजात के लिए सर्वे का काम शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2016 09:41 AM IST
विज्ञापन
सर्वे का काम शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला के सेक्टर-12 ए की ओर से हाईवे के दूसरी ओर (सेक्टर-20 और 21) जाने वालों को जाम से निजात दिलाने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई ) ने फ्लाईओवर और अंडरपास निर्माण के लिए सर्वे का काम शुरू कर दिया है। जैसे ही सर्वे पूरा होगा इसका ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया जाएगा और निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। फिलहाल पंचकूला के सेक्टर-12 से सेक्टर 20-21 की तरफ जाने वाले लोगों को रोजाना जाम से जूझना पड़ता है।
पंचकूला के विधायक और राज्यमंत्री ज्ञानचंद गुप्ता ने स्थानीय निवासियों की काफी पुरानी मांग को हल कराने के लिए सेंट्रल रोड, हाईवे ट्रांसपोर्ट मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष जुलाई 2015 में यह मुद्दा उठाया था। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने एनएचएआई के अफसरों को सेक्टर-12 और 20 के बीच अंडरपास बनाने के लिए आदेश दिया था। इसके बाद राज्यमंत्री ने इस मामले को हरियाणा के मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया।
सीएम के निर्देश पर कुछ दिन पहले ही अफसरों की संयुक्त मीटिंग की गई। मीटिंग में राज्यमंत्री ज्ञानचंद गुप्ता, उपायुक्त गरिमा मित्तल के साथ हुडा और एनएचएआई के अफसर मौजूद थे। इसके बाद एनएचएआई ने सेक्टर 12 और 20 के बीच फ्लाईओवर के लिए सर्वे का काम शुरू किया। सेक्टर-20 की ग्रुप हाउसिंग सोसायटी में करीब 30 हजार की जनसंख्या है। सेक्टर 21 की जनसंख्या भी ज्यादा है। इसके साथ ही पंचकूला से जीरकपुर, अंबाला और दिल्ली की ओर जाने वाले लोग यहां से आते जाते हैं।
विज्ञापन
औसतन हर घंटे फ्लाईओवर के पास से एक हजार से ज्यादा वाहन निकलते हैं। सेक्टर-12 से सेक्टर-20 और 21 की ओर जाने वाला यही एक रास्ता है। ऐसी स्थिति में एक व्यक्ति पीक आवर्स में को औसतन आधा घंटा का समय जाम से निकलने में लगता है।
कोट्स--------------
फ्लाईओवर के नीचे के जाम से सेक्टर-20 और 21 के रेजीडेंट्स परेशान हैं। सीनियर सिटीजंस और महिलाओं को इससे ज्यादा परेशानी है। -बीबी शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान ग्रुप हाउसिंग आरडब्ल्यूए, सेक्टर 20
सेक्टर-20 से सेक्टर 12 की तरफ जाना हो तो जाम से जूझना पड़ता है। हम कई बार क्लाइंट्स के पा जाते हैं तो परेशानी होती है। अंडरपास बनने से राहत मिलेगी।
राकेश गर्ग, उद्यमी
हम अंडरपास बनाने के लिए सर्वे करवा रहे हैं। इसके लिए एक कंसल्टेंट नियुक्त किया गया है। जैसे ही प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार होगी उसके बाद काम शुरू किया जाएगा।
ओसी माथुर, प्रोजेक्ट डायरेक्टर एनएचएआई
अब जल्द हल हो जाएगी यह समस्या
यहां अंडरपास की मांग काफी समय से थी। अब एनएचएआई, हुडा और पंचकूला प्रशासन के अफसरों के बीच मीटिंग हुई जिसमें एनएचएआई ने अंडरपास बनाने के लिए मंजूरी दी और सर्वे शुरू कर दिया है।
-ज्ञानचंद गुप्ता राज्यमंत्री