{"_id":"5b785fc442c79246344b1e38","slug":"opposition-attacks-navjot-singh-sidhu-for-hugging-pakistan-army-chief","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक सेना प्रमुख से सिद्धू के गले मिलने पर उठा विवाद, लगे देशद्रोह के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक सेना प्रमुख से सिद्धू के गले मिलने पर उठा विवाद, लगे देशद्रोह के आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 18 Aug 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धू की पाकिस्तान यात्रा शर्मनाक है। एक तरफ तो पाकिस्तानी सेना सीमा पर हमारे जवानों पर हमले करने में शामिल है और दूसरी तरफ सिद्धू वहां के सेना प्रमुख से
विज्ञापन
गले मिल रहे हैं। क्या इसका मतलब यह निकाला जाए कि सिद्धू हमारे जवानों की हत्या किए जाने के लिए उनका आभार व्यक्त कर रहे थे? सिद्धू इसके लिए माफी मांगे।
श्वेत मलिक, पंजाब भाजपा प्रमुख
यह सिद्धू की निजी यात्रा है, पर उनका पाकिस्तानी सेना प्रमुख से गले मिलना निंदनीय है।
हरपाल सिंह चीमा, पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष
पूरा राष्ट्र पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के कारण शोक में डूबा है। ऐसे समय में यह आवश्यक हो जाता है कि कोई मंत्री किसी समारोह में शिरकत न
विज्ञापन
करे। यही नहीं पाक अधिकृत कश्मीर के राष्ट्रपति मसूद खान के साथ बैठे पाकिस्तानी सेना प्रमुख से सिद्धू का गले मिलना भारतीय सशस्त्र सेनाओं के लिए गलत संदेश
विज्ञापन
देता है।
दलजीत सिंह चीमा, शिअद के प्रवक्ता
सिद्धू का शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेना ‘देशद्रोह का काम’ है। इसे देश के किसी भी देशभक्त नागरिक द्वारा स्वीकार नहीं किया जाएगा।