फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Operation of new roadways bus begins on the Delhi-Loharu route

दिल्ली-लोहारू रूट पर नई रोडवेज बस का संचालन शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। दिल्ली से लोहारू के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। यात्रियों की संख्या और बस की मांग को देखते हुए हरियाणा राज्य परिवहन के झज्जर डिपो की ओर से इस रूट पर नई रोडवेज बस सेवा शुरू की गई है। इससे दिल्ली, बहादुरगढ़, झज्जर, चरखी दादरी और लोहारू के बीच रोजाना नौकरी, कारोबार, शिक्षा व अन्य कार्यों के लिए सफर करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। डिपो की ओर से यात्रियों की मांग को देखते हुए बस सेवा शुरू की गई है और मांग बनी रहने पर इसका संचालन जारी रहेगा।
विज्ञापन


यह रहेगा बस का रूट

झज्जर डिपो की बस सुबह 11:20 बजे झज्जर बस अड्डे से चलेगी। इसके बाद छुछकवास और चरखी दादरी होते हुए लोहारू पहुंचेगी। लोहारू से बस शाम 3 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी और चरखी दादरी, छुछकवास, झज्जर व बहादुरगढ़ होते हुए दिल्ली पहुंचेगी। रात में बस दिल्ली में रुकेगी। अगले दिन सुबह 4:40 बजे दिल्ली से लोहारू के लिए चलेगी और बहादुरगढ़ व झज्जर होते हुए लोहारू पहुंचेगी। इसके बाद वापस झज्जर आएगी।
विज्ञापन


प्रदीप शर्मा, डीआई, रोडवेज झज्जर डिपो ने बताया कि हरियाणा राज्य परिवहन की ओर से दिल्ली-लोहारू रूट पर नई रोडवेज बस का संचालन शुरू किया गया है। इससे इस रूट पर आने-जाने वाले यात्रियों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed