{"_id":"6aa04c766354da32b3039fc1","slug":"only-4-days-left-for-admission-through-physical-counselling-jhajjar-news-c-196-1-nnl1005-145063-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिजिकल काउंसिलिंग के तहत दाखिले में केवल 4 दिन शेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिजिकल काउंसिलिंग के तहत दाखिले में केवल 4 दिन शेष
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय में अब तक स्नातकोत्तर स्तर पर 65 प्रतिशत व स्नातक स्तर पर 50 प्रतिशत सीट पर ही दाखिला हुआ है। अब फिजिकल काउंसलिंग के तहत दाखिले में केवल 4 दिन शेष हैं। रिक्त सीट पर दाखिले फिजिकल काउंसिलिंग के तहत किए जा रहे हैं। विद्यार्थियों को प्रतिदिन के हिसाब से 100 रुपये अतिरिक्त लेट फीस जमा करनी पड़ रही है।
रिक्त सीट पर दाखिले फिजिकल काउंसिलिंग के तहत किए जा रहे हैं, जिसकी अंतिम तिथि 12 सितंबर है। निर्धारित लेट फीस के अनुसार विद्यार्थियों को 9 सितंबर को 400, 10 सितंबर को 500, 11 सितंबर को 600 व 12 सितंबर को 700 रुपये लेट फीस के तौर पर जमा करने होंगे। जानकारी के अनुसार पीजी के 16 कोर्स में उपलब्ध 590 में से 388 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं और 203 सीट अभी रिक्त हैं। स्नातक के 6 कोर्स में उपलब्ध 1580 सीटों में से 799 पर दाखिले हुए हैं व 781 सीट रिक्त हैं।
वर्जन :
फिजिकल काउंसिलिंग की अंतिम तिथि में अब केवल 4 दिन शेष है, विद्यार्थियों से अपील है कि दाखिला प्रक्रिया में भाग ले और अवसर का लाभ उठाए। साथ ही दाखिले के लिए चयन के बाद दस्तावेजों का सत्यापन व फीस जमा करवाएं ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
डॉ. सतीश सैनी, प्रवेश नोडल अधिकारी, पीजी कॉलेज, नारनौल।