{"_id":"5d8f9d0c8ebc3e012f280f78","slug":"officials-detect-gst-evasion-by-kanpur-based-tobacco-firm","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पान मसाला कंपनी पर अधिकारियों ने की छापेमारी, डेढ़ करोड़ की चोरी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पान मसाला कंपनी पर अधिकारियों ने की छापेमारी, डेढ़ करोड़ की चोरी पकड़ी
Sat, 28 Sep 2019 11:19 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Abhishek Singh
Updated Sat, 28 Sep 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
कर चोरी (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएसटी के सतर्कता इकाई के अधिकारियों ने कानपुर की एक पान मसाला कंपनी में छापेमारी की। छापेमारी में डेढ़ करोड़ रुपये की चोरी की बात सामने आई है। शनिवार को जीएसटी सतर्कता महानिदेशालय ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
डीजीजीआई के बयान के अनुसार गुरुवार को कानपुर की क्षेत्रीय इकाई मेसर्स ए.जे. सुगंधी प्राइवेट लिमिटेड के कारखानों और गोदाम समेत कानपुर, कानपुर देहात और हमीरपुर के कुल 11 ठिकानों पर छापेमारी की।
विज्ञापन
बता दें कि कंपनी एसएनके और गगन ब्रांड के नाम से पान मसाला और तंबाकू बनाती है। जांच के दौरान लगभग 1.50 करोड़ रुपये की कर चोरी का खुलासा हुआ। छापेमारी में डीजीजीआई के उप-निदेशक कमलेश कुमार और अनिल कुमार समेत अन्य अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन