फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   No entry for large vehicles in the market; checkpoints set up at two locations.

बाजार में बड़े वाहनों की नो एंट्री, दो जगह लगाए नाके

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
No entry for large vehicles in the market; checkpoints set up at two locations.
28jjrp24- शहर के आंबेडकर चौक पर लगाया गया नाका और अंदर आती हुई गाड़ी। संवाद
झज्जर। त्योहारी सीजन को देखते हुए पुलिस अलर्ट है। ट्रैफिक पुलिस ने शहर में जाम व त्योहारी सीजन को देखते हुए काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस की तरफ से शहर के मुख्य बाजार में बड़े वाहनों की एंट्री को रोका गया है। इसके लिए शहर के आंबेडकर चौक और दिल्ली गेट पर नाके लगा दिए हैं।
हालांकि पुलिस के रोकने के बावजूद बड़े वाहन जबरदस्ती बाजार में घुस रहे हैं। इस कारण बाजार में जाम लग रहा है। ट्रैफिक पुलिस ने आंबेडकर चौक की तरफ से तीन और दिल्ली गेट की तरफ दो पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है ताकि बड़े वाहन अंदर एंट्री नहीं कर सकें।
यह कार्रवाई त्योहारी सीजन तक जारी रहेगी ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। खुद ट्रैफिक थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह भी जाम को देखते हुए लोगों को जागरूक करने के अलावा चालान की कार्रवाई में जुटे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को भीड़ से भरे रहे बाजार
करवा चौथ को देखते हुए बुधवार को बाजार में महिलाओं की बहुत ज्यादा भीड़ रही। महिलाएं मेहंदी लगवाने के लिए आई थीं। दुकानों के बाहर महिलाएं मेहंदी लगवाने में लगी थीं। इसी को देखते हुए बुधवार से ही ट्रैफिक पुलिस ने बड़े वाहनों को बाजार में जाने से रोकने का काम किया। कुछ वाहन चालक माने भी, लेकिन कुछ दूसरे रास्तों से बाजार में एंट्री कर गए, जिस कारण पूरे बाजार में जाम की स्थिति बन गई। इस कारण लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन जगहों पर पार्किंग की तैयारी
शहर में त्योहारी सीजन पर जाम न लगे, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने शहर में तीन जगहों पर पार्किंग शुरू करवाने की तैयारी कर ली है। आंबेडकर चौक पर प्राइवेट पार्किंग पहले से ही है। इसे भी अस्थायी पार्किंग के रूप में प्रयोग किया जाएगा। इसके अलावा पुराना बस अड्डे पर निजी पार्किंग चल रही है। यहां भी अतिरिक्त व्यवस्था होगी। इसके अलावा भगत सिंह चौक पर भी पार्किंग शुरू करवाई जाएगी।
शहर में पूरा दिन लग रहा जाम
त्योहार पर लोग खरीदारी करने के लिए बाजार आ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी शहर में पहुंच रहे हैं। वाहनों की संख्या पहले से ज्यादा बढ़ गई है। इसके चलते पूरे शहर में पूरा दिन जाम की समस्या बनी हुई है। हालांकि इसके लिए अलग-अलग मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक पुलिस के जवान लगाए गए हैं।

वर्जन
त्योहार को देखते हुए बाजार में बड़े वाहनों की एंट्री न हो, इसके लिए आंबेडकर चौक व दिल्ली गेट पर नाके लगाए गए हैं। कर्मचारियों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं। पार्किंग भी एक-दो दिन में शुरू करवा दी जाएगी ताकि लोगों को परेशानी न हो।
वीरेंद्र सिंह, ट्रैफिक थाना प्रभारी, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article