{"_id":"6a53e2c25ea0d711a909b5c9","slug":"nitish-overcame-physical-challenges-to-become-an-ias-officer-jhajjar-news-c-196-1-nnl1010-142423-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारीरिक चुनौतियों को मात दे आईएएस बने नीतीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारीरिक चुनौतियों को मात दे आईएएस बने नीतीश
विज्ञापन
नारनौल। मन में कुछ कर गुजरने का दृढ़ संकल्प हो, तो बड़ी से बड़ी कठिनाई भी रास्ता छोड़ देती है। जिले के खटोटी कलां गांव के रहने वाले नीतीश कुमार ने इस कहावत को सच साबित कर दिखाया है। शारीरिक चुनौतियों और गंभीर बीमारी से संघर्ष करते हुए उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 847 प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
14 जुलाई को रेड क्रॉस भवन में होगा सम्मान समारोह
टिंकू प्रधान ने बताया कि नीतीश कुमार की इस प्रेरणादायी उपलब्धि पर 14 जुलाई को प्रातः 11 बजे रेड क्रॉस भवन में भव्य अभिनंदन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में सामाजिक, शैक्षणिक एवं विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहकर नीतीश कुमार का सम्मान करेंगी।