फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   nephew of cabinet minister swami prasad maurya joined samajwadi party

स्वामी प्रसाद के भतीजे प्रमोद सपा में शामिल, बोले- भाजपा में शोषण होता रहा तो चाचा भी आ जाएंगे यहां

Sat, 17 Feb 2018 02:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 17 Feb 2018 02:36 PM IST
विज्ञापन
nephew of cabinet minister swami prasad maurya joined samajwadi party
सपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य के भतीजे प्रमोद मौर्य (बाएं) का स्वागत करते अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
गोरखपुर और फूलपुर में होने वाले उपचुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के भतीजे प्रमोद मौर्य समेत कई बड़े नेता शनिवार को सपा में शामिल हो गए। प्रमोद मौर्य प्रतापगढ़ के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं।
विज्ञापन


सपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बसपा के दिग्गज नेता सुल्तान बेग भी सपा में शामिल हुए। इस दौरान मीडिया के एक सवाल के जवाब में प्रमोद मौर्य ने कहा कि यदि स्वामी प्रसाद की ऐसी ही उपेक्षा भाजपा में होती रही तो आने वाले समय में निश्चित तौर पर वह भी सपा में शामिल हो जाएंगे।
विज्ञापन


ये हुए शामिल
प्रमोद कुमार मौर्य पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतापगढ़, सत्यभान सिंह पूर्व नेता बसपा प्रभारी बहुजन समाज पार्टी अमेठी, राजेंद्र कुमार मौर्य अध्यक्ष युवा व्यापार मंडल देवरिया, वीरेंद्र कुमार मौर्य जोन कोऑर्डिनेटर फैजाबाद, जितेंद्र कुमार रायबरेली, राघवेंद्र सिंह चौहान सदस्य बसपा, ज्ञान प्रकाश, बदलापुर जौनपुर, लाल बहादुर प्रतापगढ़, राम बहादुर जौनपुर, लाल बहादुर मौर्य जौनपुर समेत कई लोगों ने सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारे समाज का हो रहा शोषण
स्वामी प्रसाद मौर्य के भतीजे ने सपा में शामिल होने के बाद कहा कि भाजपा पिछड़े वर्ग की विरोधी है। इस सरकार में हमारे समाज का शोषण हो रहा है। इसी शोषण के कारण हम बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए लेकिन यहां भी स्वामी प्रसाद मौर्य की उपेक्षा हो रही है। उन्होंने कहा कि हमारे समाज के लोगों की हत्याएं हो रही हैं लेकिन भाजपा कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

अखिलेश बोले-अब तो भाजपा भी सेक्यूलर

nephew of cabinet minister swami prasad maurya joined samajwadi party
प्रेस कांफ्रेंस में बोलते अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
सपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों का स्वागत करने के बाद अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ लोगों को धोखा दे रही है। उन्होंने चुनाव से पहले कहा था कि किसानों का कर्ज माफ करेंगे लेकिन इसी कर्ज से परेशान होकर लोग पेड़ पर फांसी लगाने की कोशिश कर रहे हैं और सरकार कुछ नहीं कर रही।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार कानून व्यवस्था नहीं सुधारना चाहती। ये सिर्फ एनकाउंटर करना जानती है। यहां बड़े अपराध करने वालों का एनकाउंटर नहीं होगा। सिर्फ निर्दोषों का एनकाउंटर करवाकर लोगों में भय पैदा कर रहे हैं।

...गाय माता ही इन्हें सही करेगी

nephew of cabinet minister swami prasad maurya joined samajwadi party
akhilesh yadav - फोटो : amar ujala
बजट पर उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए क्या दिया सरकार ने। सरकार बताए कि 1090 और 100 नंबर के लिए कितना बजट दिया। कहा कि ये गाय माता को जेल भेज रहे हैं। आप देखना गाय माता ही इन्हें सही करेगी। बोले कि मुझे खुशी है कि अल्पसंख्यकों के लिए भी बजट दिया गया है। कम से कम अब सिर्फ हमें ही सेक्यूलर तो नहीं कहेंगे। अब तो बाजपा भी सेक्यूलर है।

अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे पार्टी कार्यालय के सामने दुकान लगाने वालों की दुकानें भी भाजपा ने बंद करवा दीं। बाटी-चोखा, नूडल्स और आइसक्रीम बेचने वालों का रोजगार छीन लिया।

अखिलेश यादव ने मांग की कि ईवीएम से नहीं बैलेट से चुनाव होना चाहिए। इस लड़ाई में भाजपा के खिलाफ हम सभी पार्टियों से सहयोग मांग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed