फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Nanga will pollute the Ganges in Magh Mela

माघ मेला में भी गंगा को प्रदूषित करेंगे नाले

Tue, 13 Nov 2018 12:20 AM IST
माघ मेला में भी गंगा को प्रदूषित करेंगे नाले
माघ मेला में भी गंगा को प्रदूषित करेंगे नाले Updated Tue, 13 Nov 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। एनजीटी की सख्ती के बाद भी इस बार माघ मेला के दौरान शहर के गंदे नाले गंगा को प्रदूषित करेंगे। एक साल पहले एनजीटी के निर्देश पर जल निगम ने नमामि गंगे परियोजना के तहत उन्नाव और शुक्लागंज के नालों का पानी गंगा में जाने से रोकने और उसे साफ करके गंगा में छोड़ने की योजना तैयार की थी। 3.80 अरब की इस परियोजना पर अभी तक काम शुरू नहीं हो पाया है। जलनिगम एक्सईएन ने बताया कि प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल चुकी है। लेकिन कार्य प्रारंभ करने की स्वीकृति नहीं मिल पाएगी। इसके बाद ही नालों की टेपिंग और एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) बनाने का काम शुरू होगा।             
विज्ञापन

शहर में जल भराव, सीवरेज और आबादी वाले क्षेत्रों में जलभराव की समस्या से निपटने के साथ ही गंगा नदी में नालों का पानी जाने से रोकने के लिए एक साल पहले जलनिगम में कार्ययोजना तैयार की थी। एनजीटी की मानकों के अनुसार कार्य योजना पर 3.80 अरब रुपये खर्च होने हैं। प्रोजेक्ट स्वीकृत होने के महीनों बाद भी नमामि गंगे प्रोजेक्ट से कार्य प्रारंभ की स्वीकृति नहीं मिल पाई है। जलनिगम के अधिकारी दिसंबर से काम शुरू होने की उम्मीद जता रहे हैं। इधर काम पूरा होने में कम से कम 6 से 8 महीने का वक्त लगेगा। यानी 15 दिसंबर से शुरू होकर 15 मार्च तक चलने वाले कुंभ मेला के दौरान भी शहर के गंदे नाले गंगाजल को दूषित करेंगे।             
विज्ञापन

इनसेट             
दिसंबर से शुरू हो जाएगा काम             
जलनिगम के एक्सईएन देवेंद्र सिंह ने बताया कि कार्य प्रारंभ की अनुमति मिलने की प्रक्रिया चल रही है। दिसंबर के प्रथम सप्ताह से निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।              
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट             
यह है योजना             
एनजीटी ने शहर और शुक्लागंज के आबादी व औद्योगिक क्षेत्रों से निकलने वाले दूषित पानी को गंगा में जाने से रोकने के निर्देश दिए हैं। गंगा में गिरने वाले नालों का रुख मोड़कर उन्हें एसटीपी से जोड़कर गंदे पानी को साफ करने के बाद साफ पानी गंगा में छोड़ने की योजना है। गंगा में गिरने वाले शुक्लागंज के नालों को मोड़कर इंद्रानगर नाले से जोड़ने और यहीं एसटीपी लगाया जाएगा। वहीं उन्नाव शहर के गंदा नाला और सिटी ड्रेन को पक्का करने के साथ डकारी के पास एसटीपी बनेगा।             

इनसेट             
शुक्लागंज में दूसरे नाले से बहा रहे पानी             
शुक्लागंज में जलनिगम ने मनोहर नगर घाट निर्माण के बाद इंद्रानगर नाले का पानी गंगा में जाने से रोक दिया है। लेकिन इस नाले को रविदास नगर के नाले को जोड़ दिए जाने से आबादी क्षेत्र का पूरा पानी रविदास नगर नाले से होकर गंगा में ही जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed