फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   murder

ताबड़तोड़ फायरिंग कर कार सवार की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
ताबड़तोड़ फायरिंग कर कार सवार की हत्या
विज्ञापन

खुर्जा। बारादरी मोहल्ला में रविवार शाम को कार सवार व्यक्ति को अज्ञात बदमाश ने गोली मार दी। इसमें घायल व्यक्ति को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
तरीनान मोहल्ला निवासी राजा ने बताया कि उसके पिता सलीम (45) पुत्र अब्दुल करीम किराये पर गाड़ी चलाते थे। रविवार शाम को करीब छह बजे वह घर से कार लेकर निकले थे। जब मोहल्ला स्थित पानी की टंकी के पास पहुंचे तो अज्ञात बदमाशों ने उनको रोक लिया। वह कार से दरवाजा खोलकर उतरने ही वाले थे कि बदमाशों ने उन पर फायर कर दिए। बदमाशों ने तीन गोली चलाई, जिसमें एक गोली उनके दाएं पैर में नीचे की ओर लगी। वह लहूलुहान अवस्था में वहीं गिर गए। गोली मारकर आरोपी बदमाश वहां से भाग गए। गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग वहां जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी। राहगीरों ने घायल को जीटी रोड स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान सलीम की मौत हो गई। चिकित्सकों का कहना है कि ज्यादा देर तक खून बहने से सलीम की मौत हुई। घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी और अन्य अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

परिचित ने दिया घटना को अंजाम
थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों को सलीम के घर से निकलने की जानकारी थी। किसी परिचित ने घटना को अंजाम दिया है। इसमें संदिग्ध लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में पीड़ित परिजनों की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं। आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
- संतोष सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed