फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   municipal commety chairperson rapid test report negative

नगर पालिका चेयरपर्सन, पार्षदों ने कराया रैपिड टेस्ट, रिपोर्ट निगेटिव

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 12:12 PM IST
विज्ञापन
municipal commety chairperson rapid test report negative
रैपिड टेस्ट कराने पहुंची नगर पालिका चेयर पर्सन व अन्य - फोटो : AMAR UJALA
महेंद्रगढ़। नारनौल से आई एंबुलेंस टीम ने रैपिड टेस्ट किए।जिसमें नगर पालिका की चेयरपर्सन, महिला पार्षद सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपने टेस्ट कराए। सभी की रिपोर्ट नेगेटिव मिली है। नगर पालिका के सफाई कर्मियों के स्वैब जांच के लिए रोहतक पीजीआई भेजे गए हैं।
विज्ञापन
  एसएमओ मोनू यादव के निर्देशने में  नागरिक अस्पताल में दूसरे दिन रैपिड टेस्ट किया। डॉ. आशीष राव ने बताया कि रैपिड टेस्ट में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के मुताबिक खांसी, जुकाम आदि के लक्षण दिखने पर पहले 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन किया जाता है और उसके बाद उस व्यक्ति के खून के नमूने लेकर एंटीबॉडी टेस्ट या सीरोलॉजिकल टेस्ट किए जाते हैं। जिसका परिणाम भी आधे घंटे के अंदर आ जाता है।इस जांच में देखते हैं कि संदिग्ध मरीज के खून में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए एंटीबॉडी काम कर रही है या नहीं। वायरस से होने वाला संक्रमण पूरी तरह से खत्म हो जाने के बाद भी ये एंटीबॉडी शरीर में कुछ समय तक मौजूद रहते हैं। इससे डॉक्टरों को यह पहचानने में मदद मिलती है कि मरीज पहले संक्रमित था या नहीं। उन्होंने बताया कि कोविड 19 का टेस्ट दो तरीके से होता है। एक रैपिड टेस्ट जिसकी रिपोर्ट 10 मिनट में आ जाती है।जो ब्लड से होता है। दूसरा स्वैब टेस्ट जो नाक व गले से लिक्विड लिया जाता है। जिसकी रिपोर्ट लगभग दो दिन में आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed