{"_id":"6703e5cedab1d23d3b0dc54a","slug":"mp-students-have-to-wait-for-months-for-registration-in-pharmacy-council-students-sit-on-protest-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mp: फार्मेसी काउंसिल में छात्रों को रजिस्ट्रेशन के लिए महीनों करना पड़ रहा इंतजार,प्रदर्शन पर बैठे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mp: फार्मेसी काउंसिल में छात्रों को रजिस्ट्रेशन के लिए महीनों करना पड़ रहा इंतजार,प्रदर्शन पर बैठे विद्यार्थी
Mon, 07 Oct 2024 07:15 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Mon, 07 Oct 2024 07:15 PM IST
सार
बी-फार्मा और डी-फार्मा करने वाले विद्यार्थियों को फार्मेसी काउंसिल में रजिस्ट्रेशन के लिए एक-एक साल की वेटिंग दिया जा रहा है। जिससे छात्र-छात्राओं के भविष्य पर संकट दिखने लगा है। नाराज विद्यार्थियों ने काउंसिल में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शन के बाद ज्ञापन देते छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के कॉलेज से बी-फार्मा और डी-फार्मा करने वाले छात्रों को कोर्स पूरा करने के बाद फार्मेसी काउंसिल से रजिस्ट्रेशन करने में पसीने छूट रहे हैं। विद्यार्थियों को फार्मेसी काउंसिल में एक-एक साल की वेटिंग दिया जा रहा है। जिससे छात्र-छात्राओं के भविष्य पर संकट दिखने लगा है। पढ़ाई के बाद जॉब करने के इच्छुक छात्राओं को बग़ैर रजिस्ट्रेशन के नौकरी करना संभव नहीं हो पा रहा है। रजिस्ट्रेशन नहीं होने से परेशान छात्रों ने सोमवार को फार्मेसी काउंसिल में प्रदर्शन शुरू कर दिया। विद्यार्थियों के प्रदर्शन में NSUI के नेता भी शामिल हुए। एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव अंकित भारद्वाज और प्रदेश सचिव मौसम डेहरिया ने छात्रों के साथ फार्मेसी (PCI) रजिस्ट्रेशन महीनों महिनो मे लंबित होने को लेकर मध्य प्रदेश फार्मेसी काउंसिल रजिस्टार (PCI) के नाम ज्ञापन दिया।
कर्मचारी कॉलेजों का बहाना लगाकर कर रहे गुमराह
प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने बताया कि बी-फार्मा और डी-फार्मा की डिग्री पूरी होने के बाद मध्य प्रदेश फार्मेसी कौंसिल ( PCI) रजिस्ट्रेशन के लिए अप्लाई करते हैं फिर भी अप्लाई करने के एक-एक साल बाद भी फार्मेसी रजिस्ट्रेशन होल्ड पर रहे जाते है। फार्मेसी रजिस्ट्रेशन के कर्मचारी अपनी लेट लतीफी का ठीकरा कॉलेज पर थोपकर छात्रों को गुमराह करते रहते हैं। छात्रों को कॉलेज और फार्मेसी रजिस्ट्रेशन कार्यालय के चक्कर कटाते रहते है। जिससे छात्र आर्थिक एवं मानसिक रूप से परेशान हो जाता है। कुछ छात्रों को मेडिकल खोलना है कुछ छात्रों को नौकरी जॉइन करना है किंतु फार्मेसी रजिस्ट्रेशन ना होने के कारण छात्रों का भविष्य अंधकार मे चला जाता है। विद्यार्थियों ने कहा है कि इसकी पूर्ण जिम्मेदारी मध्य प्रदेश फार्मेसी रजिस्ट्रेशन काउंसिल रजिस्ट्रार की है। एनएसयूआई नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर छात्रों की यह मांग जल्द से जल्द पूरी नहीं की गई तो आंदोलन करेंगे । जिसकी जिम्मेदारी सिर्फ और सिर्फ रजिस्ट्रार फार्मेसी काउंसिल एवं सरकार की होंगी।
प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांग
1- छात्रों को PCI रजिस्ट्रेशन में अलोटमेंट स्लॉट 6-6 महिनो के बाद के मिलते हैं। इसमें सुधार कर छात्रों को रजिस्ट्रेशन अप्लाई के 15 दिन के अंदर अलोटमेंट स्लॉट बुक हो।
विज्ञापन
2- PCI द्वारा छात्रों के कॉलेज डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन जल्द से जल्द कराए जाए।
3- मध्य प्रदेश फार्मेसी काउंसिल द्वारा छात्रों को तय समय पर रजिस्ट्रेशन उपलब्ध कराये जाए।