फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Monkey menace in Bahu village; two women injured in attacks

गांव बहु में बंदरों का आतंक, हमले में दो महिलाएं घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Monkey menace in Bahu village; two women injured in attacks
26jjrp16- बहु गांव की गली में बैठा बंदरों का झूंड। स्रोत : ग्रामीण
साल्हावास। गांव बहु में बंदरों के झुंड ने दो महिलाओं पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों का दावा है कि गांव में 500 से अधिक बंदरों का आतंक है जिससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने प्रशासन से बंदरों को पकड़ने के लिए विशेष टीम भेजने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गली से गुजर रही सत्यवान प्रजापत की पत्नी और संतोष पत्नी रणबीर प्रजापत पर बंदरों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। दोनों को काटकर घायल कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बंदरों को भगाया और महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया। उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। परिजनों के अनुसार दोनों महिलाएं खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण रमेश यादव, प्रेम नंबरदार, दीपक सेठ, विक्की राजपूत, सचिन राजपूत और अनूप प्रजापत ने बताया कि बंदर घरों की छतों पर बैठने, गलियों में लोगों पर झपटने और घरों से खाने का सामान उठाने लगे हैं। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं में डर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंदरो से स्कूली बच्चों को भी खतरा
अभिभावकों को बच्चों को स्कूल छोड़ने और लेने जाना पड़ रहा है। दुकानदार भी परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत देने के बावजूद प्रशासन ने ठोस कार्रवाई नहीं की। उन्होंने जल्द बंदरों को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed