फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Mohit and Preeti won the title in the 21.1 km half marathon.

21.1 किमी हाफ मैराथन में मोहित और प्रीति ने जीता खिताब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Mohit and Preeti won the title in the 21.1 km half marathon.
25jjrp05- दादरी तोए ​स्थित मेट सिटी में आयोजित पहली अंतरराष्ट्रीय हाफ मैराथन में दौड़ लगाते धाव - फोटो : samvad
झज्जर। रिलायंस मेट सिटी में रविवार को पहली अंतरराष्ट्रीय हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें देश-विदेश के करीब 2500 धावकों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में 21.1 किलोमीटर की हाफ मैराथन, 10 किलोमीटर की टाइम्ड रन और पांच किलोमीटर की फन रन/वॉक आयोजित की गई। कुल नौ लाख रुपये की पुरस्कार राशि रखी गई।
विज्ञापन

21.1 किलोमीटर की हाफ मैराथन के पुरुष वर्ग में मोहित ने एक घंटा तीन मिनट 30 सेकंड में दौड़ पूरी कर पहला स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में प्रीति ने एक घंटा 19 मिनट 16 सेकंड के समय के साथ खिताब जीता। दोनों विजेताओं को एक-एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी गई।
विज्ञापन

10 किलोमीटर की टाइम्ड रन के पुरुष वर्ग में आवकाश ने 29 मिनट छह सेकंड में दौड़ पूरी कर पहला स्थान हासिल किया और 80 हजार रुपये जीते। महिला वर्ग में पूजा ने 34 मिनट 22 सेकंड के समय के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। उन्हें भी 80 हजार रुपये मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैराथन का आयोजन मेट सिटी की चौड़ी, हरी-भरी और ट्रैफिक मुक्त सड़कों पर किया गया। इसका उद्देश्य लोगों को फिटनेस, खेल और सामुदायिक भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करना था। आयोजन में स्पेशल ओलंपिक्स भारत के 85 प्रतिभागियों ने भी हिस्सा लिया। ये हरियाणा के विभिन्न जिलों से पहुंचे थे।

रिलायंस मेट सिटी के पूर्णकालिक निदेशक वल्लभ गोयल और सीईओ मनीष जायसवाल ने कहा कि आयोजन खेलों को बढ़ावा देने के साथ सामुदायिक विकास और जीवन की गुणवत्ता बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मैराथन में किपरन बाय डेकाथलॉन ने पावर्ड-बाय पार्टनर के रूप में सहयोग किया।

25jjrp05- दादरी तोए स्थित मेट सिटी में आयोजित पहली अंतरराष्ट्रीय हाफ मैराथन में दौड़ लगाते धाव

25jjrp05- दादरी तोए स्थित मेट सिटी में आयोजित पहली अंतरराष्ट्रीय हाफ मैराथन में दौड़ लगाते धाव- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed