फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   ministers govt residents issued in jammu kashmir

आवास खाली कराने पर भड़के जम्मू कश्मीर के पूर्व डिप्टी सीएम

Mon, 14 Mar 2016 12:20 PM IST
बृजेश कुमार सिंह, अमर उजाला/जम्मू
बृजेश कुमार सिंह, अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 14 Mar 2016 12:20 PM IST
सार

  • राज्य के एस्टेट विभाग की ओर से भाजपा-पीडीपी के सभी मंत्रियों को नोटिस जारी कर सरकारी आवास खाली करने को कहा गया था।
  • पूर्व डिप्टी सीएम डा. निर्मल सिंह, पूर्व समाज कल्याण मंत्री बाली भगत सहित पार्टी के अन्य पूर्व मंत्रियों ने इस मुद्दे पर एस्टेट विभाग को लिखित आपत्ति दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
ministers govt residents issued in jammu kashmir
पूर्व मुख्यमंत्री का पर‌िवार सरकारी आवास पहले ही खाली कर चुका है। - फोटो : PTI

विस्तार

आवास खाली कराए जाने का नोटिस दिए जाने पर भाजपा के पूर्व मंत्री भड़क गए हैं। मंत्रियों ने इस मुद्दे पर आपत्ति दर्ज कराई है। उनका कहना है कि जिस दिन मंत्रियों को विधायक होने के नाते आवास सुविधा सुलभ करा दी जाएगी उस दिन आवास खाली कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


ज्ञात हो कि राज्य के एस्टेट विभाग की ओर से भाजपा-पीडीपी के सभी मंत्रियों को नोटिस जारी कर सरकारी आवास खाली करने को कहा गया था। इसके लिए उन्हें 16 मार्च तक की मोहलत दी गई है। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि पार्टी विधायक दल के नेता और पूर्व डिप्टी सीएम डा. निर्मल सिंह, पूर्व समाज कल्याण मंत्री बाली भगत सहित पार्टी के अन्य पूर्व मंत्रियों ने इस मुद्दे पर एस्टेट विभाग को लिखित आपत्ति दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

... तो इसलिए भड़के भाजपा के पूर्व मंत्री

ministers govt residents issued in jammu kashmir
bjp logo

इन सभी का कहना है कि विधायक होने के नाते उन्हें आवास उपलब्ध कराना एस्टेट विभाग की जिम्मेदारी है। विभाग ने उन्हें मंत्री के तौर पर आवास की सुविधा मुहैया कराई है। वे मंत्री आवास खाली करने को तैयार हैं, बशर्ते उन्हें विधायक होने के नाते मिलने वाली आवास सुविधा मुहैया करा दी जाए। 

एस्टेट विभाग को नोटिस जारी करने से पहले सारी स्थितियों का आकलन कर लेना चाहिए था। पहले विधायकों को आवास की सुविधा उपलब्ध करानी चाहिए थी फिर पूर्व मंत्रियों को आवास खाली करने का नोटिस देना चाहिए था। सूत्रों ने बताया कि हाल ही में पार्टी के विधायकों की हुई बैठक में इस मुद्दे पर गंभीरता के साथ पक्ष रखने का फैसला किया गया था। 
... तो इसलिए भड़के
सूत्रों का कहना है कि एस्टेट विभाग की ओर से कुछ पूर्व मंत्रियों के आवास पर नोटिस चस्पा करने के बाद मोबाइल से उसकी फोटो खींच कर व्हाट्सएप पर वायरल कर दिया गया। यह मामला जब भाजपा के पूर्व मंत्रियों को पता चला तो वे नाराज हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed