{"_id":"5c3a88a4bdec2273222f765f","slug":"millions-of-theft-in-a-house-in-govindpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिड़की का शीशा तोड़ घर में घुसा, लाखों की चोरी कर नया शीशा लगा गया चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिड़की का शीशा तोड़ घर में घुसा, लाखों की चोरी कर नया शीशा लगा गया चोर
Sun, 13 Jan 2019 06:09 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 13 Jan 2019 06:09 AM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : self
गोविंदपुरी इलाके में पड़ोसी के गांव (बिहार) जाने पर एक युवक ने उसके मकान की खिड़की का शीशा तोड़कर लाखों रुपये का माल उड़ा लिया। पीड़ित शंभू शर्मा वापस लौटा तो उसने पुलिस से मामले की शिकायत की। जांच में पुलिस को घर से कांच के टूटे हुए टुकड़े मिले तो पड़ोसी युवक पर शक हुआ। पूछताछ की तो आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी युवराज (19) को गिरफ्तार कर कुछ माल बरामद कर लिया है। गोविंदपुरी थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुटी है। आरोपी लूटपाट के एक मामले में पहले भी शामिल रह चुका है।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि पीड़ित शंभू शर्मा परिवार के साथ तुगलकाबाद एक्सटेंशन में दूसरी मंजिल पर रहता है। गत 4 जनवरी को वह परिवार के साथ मुंगेर, बिहार अपने गांव चला गया। 10 जनवरी को आकर जैसे ही उसने मकान का ताला खोला उसके होश उड़ गए। घर से 1.20 लाख नकद, टीवी, टैब, म्यूजिक सिस्टम के अलावा कुछ जेवरात गायब थे। न ताला खोला गया और खिड़की भी बंद थी। मामले की सूचना पर एसएचओ कुलदीप सिंह व अन्यों की टीम ने छानबीन शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को मकान की एक खिड़की के पास कांच के टूटे टुकड़े मिले। छानबीन में पता चला कि कोई खिड़की का शीशा तोड़कर मकान में घुसा और बाद में उसने खिड़की के शीशे को ऐसे ही लगा दिया।
विज्ञापन
एक-एक कर कई पड़ोसियों से पूछताछ की गई तो शंभू के ठीक बराबर में रहने वाले युवक पर कुछ शक हुआ। वह पहले भी लूटपाट में शामिल रह चुका था। पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया उसने खिड़की के रास्ते चोरी की। अगले दिन उसी तरह का शीशा लाकर खिड़की पर लगा दिया।
विज्ञापन