फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Mid shot of cattle thieves come to steal

मवेशी चुराने आए चोरों ने अधेड़ को मारी गोली

Wed, 23 Nov 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Wed, 23 Nov 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Mid shot of cattle thieves come to steal
कृपाल सिंह - फोटो : amarujala
मैजिक लेकर मवेशी चुराने आए चोरों को टोकने पर उन्होंने अधेड़ को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। फायर की आवाज सुनकर गांव के लोग घरों से बाहर निकल आए। ग्रामीणों को देखकर बदमाश मैजिक लेकर भाग गए। घायल को परिजनों ने सीएचसी कायमगंज में भर्ती कराया। घटना की तहरीर थाने में दी गई है।
विज्ञापन



कंपिल थाना क्षेत्र के गांव शेखपुर निवासी कृपाल सिंह (50) मंगलवार रात जहां जानवर बंधे थे, वहां से चंद कदमों की दूरी पर लेटे हुए थे। इनसे कुछ दूरी पर भतीजा भुकवीर सिंह भी लेटा था। रात करीब 2 बजे एक मैजिक गाड़ी आई और जानवरों के पास रुक गई।
विज्ञापन


इससे चार-पांच लोग उतरे और मवेशी को चुराने में जुट गए, तभी कृपाल सिंह खटपट की आवाज सुनकर जाग गए। उन्होंने आवाज लगाते हुए टॉर्च की रोशनी मारी तो चोरों ने फायर कर दिया। गोली लगने से कृपाल सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली की आवाज से भतीजा भुकवीर सिंह जाग गया और शोर मचाने लगा। शोरशराबा पर गांव के लोग घर से शोर मचाते हुए निकल आए। यह देखकर चोर मैजिक लेकर फरार हो गए। भतीजे ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।


पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। घायल को सीएचसी कायमगंज में भर्ती कराया। घायल के भाई नेतराम ने घटना की तहरीर थाने में दी। एसओ मुकेश यादव ने बताया कि तहरीर मिल गई है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed