{"_id":"5835d2674f1c1b282413c099","slug":"mid-shot-of-cattle-thieves-come-to-steal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवेशी चुराने आए चोरों ने अधेड़ को मारी गोली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवेशी चुराने आए चोरों ने अधेड़ को मारी गोली
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Wed, 23 Nov 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
कृपाल सिंह
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैजिक लेकर मवेशी चुराने आए चोरों को टोकने पर उन्होंने अधेड़ को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। फायर की आवाज सुनकर गांव के लोग घरों से बाहर निकल आए। ग्रामीणों को देखकर बदमाश मैजिक लेकर भाग गए। घायल को परिजनों ने सीएचसी कायमगंज में भर्ती कराया। घटना की तहरीर थाने में दी गई है।
कंपिल थाना क्षेत्र के गांव शेखपुर निवासी कृपाल सिंह (50) मंगलवार रात जहां जानवर बंधे थे, वहां से चंद कदमों की दूरी पर लेटे हुए थे। इनसे कुछ दूरी पर भतीजा भुकवीर सिंह भी लेटा था। रात करीब 2 बजे एक मैजिक गाड़ी आई और जानवरों के पास रुक गई।
इससे चार-पांच लोग उतरे और मवेशी को चुराने में जुट गए, तभी कृपाल सिंह खटपट की आवाज सुनकर जाग गए। उन्होंने आवाज लगाते हुए टॉर्च की रोशनी मारी तो चोरों ने फायर कर दिया। गोली लगने से कृपाल सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन
गोली की आवाज से भतीजा भुकवीर सिंह जाग गया और शोर मचाने लगा। शोरशराबा पर गांव के लोग घर से शोर मचाते हुए निकल आए। यह देखकर चोर मैजिक लेकर फरार हो गए। भतीजे ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। घायल को सीएचसी कायमगंज में भर्ती कराया। घायल के भाई नेतराम ने घटना की तहरीर थाने में दी। एसओ मुकेश यादव ने बताया कि तहरीर मिल गई है। घटना की जांच की जा रही है।