फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Metro will run till late night during the World Cup matches

क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान देर रात तक चलेगी मेट्रो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 07:49 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान देर रात तक चलेगी मेट्रो
विज्ञापन


- अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे पांच मैच, एयरपोर्ट लाइन छोड़कर अन्य लाइनों पर अंतिम मेट्रो का समय 35 मिनट तक बढ़ाया

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में खेल जाने वाले वर्ल्ड कप क्रिकेट के पांच मैचों के मद्देनजर मेट्रो देर रात तक संचालित की जाएगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने दर्शकों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन को छोड़कर अन्य सभी लाइनों पर अंतिम मेट्रो का समय करीब 35 मिनट तक बढ़ा दिया है। अरुण जेटली स्टेडियम में 7, 11, 15, 25 अक्टूबर और 6 नवंबर को वर्ल्ड कप के मैच खेले जाएंगे। स्टेडियम वायलेट लाइन यानी कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह कॉरिडोर पर दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन के निकट है। मैच खत्म होने के बाद आस-पास के मेट्रो स्टेशनों पर अचानक होने वाली भीड़ की आशंका को देखते हुए मेट्रो संचालन का समय बढ़ाने का फैसला लिया गया है। मैच के दिन दर्शकों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए डीएमआरसी दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन पर अतिरिक्त कर्मियों को तैनात करेगा।



अलग-अलग स्टेशन पर आखिरी ट्रेन की टाइमिंग

मैच वाले दिन येलो लाइन के समयपुर बादली स्टेशन पर आखिरी मेट्रो की टाइमिंग 35 मिनट तक बढ़ा दी गई है। यहां आखिरी मेट्रो का सामान्य समय रात 11 बजे है। मैच वाले दिन इसे बढ़ाकर 11:35 कर दिया जाएगा। रेड लाइन के रिठाला मेट्रो स्टेशन से आखिरी मेट्रो 11:35 पर मिलेगी। जबकि ब्लू लाइन पर नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी से आखिरी मेट्रो रात 11 बजे, वैशाली से 11 बजे, द्वारका सेक्टर-21 (नोएडा की ओर) 11.08 बजे और द्वारका सेक्टर-21 (वैशाली की ओर) रात 10:50 बजे तक मिलेगी। ग्रीन लाइन पर आखिरी मेट्रो कीर्ति नगर में रात 12:10 मिनट बजे चलेगी। वहीं इंद्रलोक स्टेशन पर मेट्रो 12: 20 मिनट तक मिलेगी। कश्मीरी गेट वाली मेट्रो रात 11:30 बजे तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed