फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Medicines can be made to reduce non fatty liver, SGPGI doctors discovered liver enhancing gene

Lucknow : नॉन फैटी लिवर कम करने के लिए बन सकेंगी दवाएं, एसजीपीजीआई के डॉक्टरों ने खोजा लिवर बढ़ाने वाला जीन

Tue, 14 Feb 2023 12:13 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 14 Feb 2023 12:13 PM IST
सार

सिस्टिक फाइब्रोसिस ट्रांसमेम्ब्रेन कंडक्टेंस रिसेप्टर जीन इन रोगियों में अतिरिक्त तेज हो जाता है। चूहों में इस जीन की क्रिया को नियंत्रित किया जा सका। इससे बीमारी की दवाई तलाशने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। अभी तक सिर्फ रोगियों को परहेज करने और व्यायाम की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
Medicines can be made to reduce non fatty liver, SGPGI doctors discovered liver enhancing gene
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

जो शराब नहीं पीते हैं और लिवर बढ़ने की समस्या से ग्रसित हो जाते हैं, अब उनका भी इलाज हो सकेगा। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान के एंडोक्राइनोलॉजी विभाग के डॉक्टरों ने ऐसा जीन खोजा है जिसकी वजह से लिवर बढ़कर गंभीर समस्याएं पैदा करता है। डॉक्टरों ने चूहों पर प्रयोग करके इस जीन को बढ़ाने व फिर इसकी क्रिया को रोकने में सफलता पाई है। मानव पर प्रयोग करके इसकी दवा विकसित करने में सफलता हासिल होगी।
विज्ञापन


शोधकर्ता डॉ. रोहित सिन्हा ने बताया कि भारत में 30 से 40 फीसदी आबादी इस समय नॉन फैटी लिवर से ग्रसित है। इसकी वजह गलत जीवन शैली व खानपान है। इसमें लिवर में वसा जमा हो जाती है। आगे चलकर इससे डायबिटीज, हृदय रोग के साथ फाइब्रोसिस और यकृत कैंसर भी हो सकता है। इसकी विशिष्ट दवाई मौजूद नहीं है, जिसे देखते हुए इस अध्ययन की रूपरेखा तैयार की गई। इसमें पाया गया कि सिस्टिक फाइब्रोसिस ट्रांसमेम्ब्रेन कंडक्टेंस रिसेप्टर जीन इन रोगियों में अतिरिक्त तेज हो जाता है। चूहों में इस जीन की क्रिया को नियंत्रित किया जा सका। इससे बीमारी की दवाई तलाशने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। अभी तक सिर्फ रोगियों को परहेज करने और व्यायाम की सलाह दी जाती है। डॉ. सिन्हा के अनुसार शुरुआती सफलता के बाद इस क्षेत्र में और शोध की जरूरत है, जिससे दवाएं तलाशी जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed