{"_id":"6a305fea4d4164fcf90152ea","slug":"massive-fire-at-tent-house-warehouse-goods-worth-lakhs-reduced-to-ashe-jhajjar-news-c-200-1-bgh1005-124617-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंट हाउस के गोदाम में भीषण आग, लाखों रुपये का सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंट हाउस के गोदाम में भीषण आग, लाखों रुपये का सामान जलकर राख
विज्ञापन
फोटो-61: बहादुरगढ़ के बालोर गांव में टैंट हाउस में लगी आग। स्रोत सोशल मीडिया
बहादुरगढ़। गांव बालोर स्थित एक टेंट हाउस के गोदाम में रविवार रात और सोमवार सुबह भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच की जा रही है। आग से टेंट मालिक को करीब 40 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।
गांव बालोर निवासी रोहन यादव टेंट हाउस का व्यवसाय करते हैं। उन्होंने गांव में ही टेंट व अन्य सामान रखने के लिए गोदाम बना रखा है। रविवार रात को अज्ञात कारणों से गोदाम में आग लग गई थी, जिसे उस समय बुझा दिया गया, लेकिन सोमवार तड़के उसी स्थान पर दोबारा आग भड़क उठी।
आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना संचालक और उनके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही रोहन यादव, उनके परिवार के सदस्य और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। साथ ही दमकल विभाग को भी सूचित किया गया।
विज्ञापन
कुछ ही देर में दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। आग की लपटों ने गोदाम में रखे टेंट, सजावटी सामान, फर्नीचर और अन्य सामग्री को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। आग के कारण दूर-दूर तक आसमान में काला धुआं दिखाई देता रहा। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो चुका था।
फोटो-61:
फोटो-62: