{"_id":"6a7dff84f3c3ccb3b80f577e","slug":"markets-buzz-with-hariyali-teej-shopping-demand-rises-for-everything-from-henna-to-makeup-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-126246-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाली तीज की खरीदारी से गुलजार हुए बाजार, मेहंदी से मेकअप तक बढ़ी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाली तीज की खरीदारी से गुलजार हुए बाजार, मेहंदी से मेकअप तक बढ़ी मांग
विज्ञापन
-फोटो 89 : शहर में एक दुकान में खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
बहादुरगढ़। 15 अगस्त को मनाए जाने वाले हरियाली तीज पर्व को लेकर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। महिलाएं तीज की तैयारियों के लिए जमकर खरीदारी कर रही हैं। मेहंदी, मेकअप, हेयर स्टाइल, चूड़ियों, कॉस्मेटिक सामान और गिफ्ट आइटम की दुकानों पर भीड़ बढ़ने लगी है। वहीं ब्यूटी पार्लरों में तीज के लिए एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है।
पारंपरिक रूप से तीज पर महिलाएं हाथों में मेहंदी लगवाने के साथ नए कपड़े और आभूषण पहनकर सजती-संवरती हैं। अब बदलते फैशन के साथ मेकअप, हेयर स्टाइल और नेल आर्ट जैसी सेवाओं की मांग भी बढ़ी है। बाजारों में जगह-जगह मेहंदी कलाकार महिलाओं के हाथों पर आकर्षक डिजाइन बनाते नजर आ रहे हैं।
मेन बाजार की ब्यूटी पार्लर संचालिकाओं पिंकी और कीर्ति ने बताया कि तीज से करीब एक सप्ताह पहले ही बुकिंग तेज हो जाती है। महिलाएं मेकअप, हेयर स्टाइल और फेशियल जैसी सेवाओं के लिए पहले से समय ले रही हैं। दुकानदार विक्रम शर्मा और सतीश अरोड़ा ने बताया कि चूड़ियों, बिंदी, कॉस्मेटिक और गिफ्ट आइटम की बिक्री बढ़ी है। महिलाओं की पसंद को देखते हुए पारंपरिक के साथ नए फैशन के उत्पाद भी उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन
महिलाएं ईशा, विनीता और मीनाक्षी का कहना है कि तीज धार्मिक पर्व के साथ पारंपरिक उत्सव भी है। परिवार और सहेलियों के साथ खुशियां साझा करने के कारण पर्व को लेकर खासा उत्साह है।