फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   mango festival, yadvindra garden, mango festival at pinjore, pinjore garden, pinjore

मानसून की पहली बारिश से फीका हुआ मैंगो फेस्टिवल

Sun, 03 Jul 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 03 Jul 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
mango festival, yadvindra garden, mango festival at pinjore, pinjore garden, pinjore
मैंगो फेस्टिवल - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन मंत्री राम बिलास शर्मा ने कहा कि शिवालिक क्षेत्र को एक विशेष पहचान दिलाने के प्रति सरकार गंभीर है। इस कड़ी में पिंजौर में हरियाणा पर्यटन व बागबानी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किए जा रहे 25वें मैंगो फेस्टिवल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने के प्रयास किए जाएंगे। साथ ही पिंजौर से मोरनी हिल्ज के क्षेत्र को ईको टूरिज्म के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां स्थित बसौला हवाई पट्टी को सक्रिय किया जाएगा और हर वर्ष 100 पायलटों को इनटेक के साथ प्रशिक्षित किया जाएगा। राम बिलास शर्मा आज पिंजौर गार्डन में आयोजित 25वें मैंगो फेस्टिवल का शुभारंभ करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


पिंजौर के यादविंद्रा गार्डन में शुरू हो दो दिवसीय मैंगो फेस्टिवल पर हुई मानसून की पहली बारिश का खासा असर पड़ा। एक तरफ जहां पर्यटकों की संख्या कम रही, वहीं मेला आयोजकों द्वारा की गई तैयारी भी अस्त व्यस्त हो गई। मेले में आम की विभिन्न किस्मों की कुल 3228 प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। इसके अलावा पहले दिन फेस पेंटिंग, रंगोली, सोलो डांस व मैंगो इटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गईं।  
विज्ञापन


हरियाणा पर्यटन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पी राघवेंद्र राव ने पर्यटन एवं बागबानी विभाग की प्रशंसा करते हुए कहा कि दोनों विभागों के संयुक्त प्रयासों से मैंगो मेले का सफल आयोजन किया गया जो कि बधाई के पात्र हैं। पर्यटन मंत्री ने चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार, हिमाचल, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के कृषि विश्वविद्यालयों से आए प्रतिनिधियों को सम्मानित भी किया। इससे पूर्व पर्यटन मंत्री ने आमों की विभिन्न किस्मों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सहकारिता राज्य मंत्री विक्रम सिंह यादव, मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा, पंचकूला विधायक ज्ञानचंद गुप्ता, कालका विधायक लतिका शर्मा, कृषि विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव वीएस कुंडू, हरियाणा पर्यटन निगम के प्रबंध निदेश समीर पाल सरों, बागबानी विभाग के महानिदेशक डॉ. अर्जुन सैणी, पुलिस आयुक्त डॉ. आरसी मिश्रा, अतिरिक्त उपायुक्त हेमा शर्मा सहित बागबानी एवं पर्यटन विभाग के पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं भारी संख्या में आगंतुक उपस्थित थे।
 
फेस पेंटिंग प्रतियोगिता के जुनियर ग्रुप में न्यू इंडिया स्कूल पंचकूला की साक्षी व जागृति को प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर 7 के अमित सैनी व अमित को द्वितीय तथा नोबल हाई स्कूल पिंजौर की अंजली व अंजली को तृतीय पुरस्कार मिला

फेस पेंटिंग प्रतियोगिता के सीनियर ग्रुप में संस्कृति मॉडल स्कूल, पंचकूला सेक्टर 20 के सुरिंदर व रोहित को प्रथम, न्यू इंडिया स्कूल पिंजौर की साक्षी व प्रियंका को दूसरे जबकि केन्द्रीय विद्यालय पिंजौर के कुशार व दीक्षित तीसरे स्थान रहे।

रंगोली प्रतियोगिता के जूनियर ग्रुप
सेंट सोल्जर पैराडाईस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ढकोली को प्रथम, जबकि न्यू इंडिया हाई स्कूल पिंजौर को दूसरा, सेंट विवेकानंद मिलेनियम स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया।

रंगोली प्रतियोगिता के सीनियर ग्रुप
नोबल हाई स्कूल पिंजौर को प्रथम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर 15 पंचकूला को दूसरा, राकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर 20 को तीसरा स्थान मिला।

सोलो डांस प्रतियोगिता के जुनियर ग्रुप में
न्यू इंडिया स्कूल पंचकूला की रेघा को प्रथम, केन्द्रीय विद्यालय पिंजौर की नामिका को दूसरे तथा सेंट सोल्जर स्कूल, सेक्टर 28डी चंडीगढ़ की गजल ने तीसरा स्थान हासिल किया।

सोलो डांस प्रतियोगिता सीनियर ग्रुप में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर 15 की काजल को प्रथम स्थान, जबकि सेंट सोल्जर स्कूल ढकोली की सरबजीत को दूसरे, सेंट विवेकानंद मिलेनियम स्कूल की इरिका को तीसरे स्थान के लिए सम्मानित किया गया।

मैंगो ईटिंग प्रतियोगिता के जूनियर ग्रुप में सेंट कबीर स्कूल के अक्षत को प्रथम, भवन विद्यालय, अमरावती के रोहित को दूसरा तथा सेंट विवेकानंद मिलेनियम की सिमरन को तीसरा स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। मैंगो ईटिंग प्रतियोगिता सीनियर ग्रुप में दिल्ली के धीरज को प्रथम, जीएचएस पपलोहा से रेखा को द्वितीय, कालका की नीरू को तीसरे स्थान के लिए सम्मानित किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed