{"_id":"5bdd7165bdec221a020c55f4","slug":"madhya-pradesh-elections-2018-unknown-facts-about-bjp-mla-kailash-vijayvargiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश चुनावः छह बार विधायक बनकर इतिहास रच चुका है ये भाजपा नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश चुनावः छह बार विधायक बनकर इतिहास रच चुका है ये भाजपा नेता
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 03 Nov 2018 03:29 PM IST
विज्ञापन
Kailash Vijayvargiya
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 के लिए भाजपा ने शुक्रवार को 177 उम्मीदवारों ने नाम की घोषणा कर दी। इस सूची में भाजपा के कुछ दिग्गज नेताओं के नाम गायब हैं। भाजपा के दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय की सीट महू का भी सूची में जिक्र नहीं है।
विजयवर्गीय को भाजपा का कद्दावर नेता माना जाता है। ऐसे में उनकी सीट के पत्ते न खोलना कहीं न कहीं शंका पैदा करता है। कैलाश विजयवर्गीय के नाम पर एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है। 2013 के विधानसभा चुनाव में कैलाश विजयवर्गीय ने महू विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार अंतरसिंह दरबार को 12,216 वोट से हराकर लगातार छह बार विधानसभा चुनाव जीतकर अजेय रहने का रिकॉर्ड कायम किया था। विजयवर्गीय को 89,848 वोट मिले थे, जबकि उनके प्रतिद्वन्द्वी दरबार को 77,632 मतों से संतोष करना पड़ा था।
अगर बात करें 2008 के विधानसभा चुनावों की तब भी महू क्षेत्र में विजयवर्गीय और दरबार आमने-सामने थे। इन चुनावों में विजयवर्गीय ने दरबार को 9,791 मतों से मात दी थी। इससे पहले, विजयवर्गीय इंदौर जिले की अलग-अलग सीटों से वर्ष 1990,1993,1998 और 2003 में लगातार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। वह अपने तीन दशक लम्बे सियासी करियर में अब तक एक भी विधानसभा चुनाव नहीं हारे हैं।