{"_id":"5bfb9403bdec2241754a26b6","slug":"madhya-pradesh-assembly-election-fight-of-congress-leaders-in-front-of-nagma-in-shivpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव: नगमा के सामने ही मंच पर भिड़े कांग्रेसी नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव: नगमा के सामने ही मंच पर भिड़े कांग्रेसी नेता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:04 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और अभिनेत्री नगमा
- फोटो : सोशल मीडिया
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और अभिनेत्री नगमा चुनावी सभा को संबोधित करने मध्य प्रदेश के शिवपुरी पहुंची। उसी दौरान स्टेज पर मौजूद कांग्रेसी नेताओं की नगमा के स्वागत को लेकर आपस में लड़ाई हो गई। इसके बाद नगमा की भी कार्यकर्ताओं से बहस हो गई। आखिर में उन्होंने सभा को संबोधित किया।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
जानकारी के मुताबिक नगमा के स्टेज पर पहुंचने के बाद ये सब हुआ। कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हाथापाई भी हुई। नगमा ने कार्यकर्ताओं को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। काफी देर बाद वह शांत हुए।
"शिवराज की वजह से शनिवार को नहीं आ पाईं"
नगमा ने सभा को संबोधित करते हुए शनिवार को न आ पाने के लिए माफी मांगी। उन्होंने कहा कि मामा जी ने सड़क ही ऐसी बनाई है कि हम समय पर नहीं पहुंच सके।
बता दें नगमा के चुनाव प्रचार के दौरान लड़ाई का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी जब नगमा लोकसभा चुनावों के दौरान उत्तर प्रदेश पहुंची थीं तो उनके सामने ही कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हो गई थी।