फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   loot

30 हजार लेकर थमा दी कागज की गड्डी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
loot
पहासू क्षेत्र के गांव बनैल निवासी हरकेश शर्मा से तीस हजार रुपये की ठगी हुई। - फोटो : KHURJA
30 हजार लेकर थमा दी कागज की गड्डी
विज्ञापन

पहासू। बनैल गांव निवासी व्यक्ति को सोमवार को दो अज्ञात लोगों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर 30 हजार रुपये ठग लिए। उसे उसे होश आया तो वह खुर्जा स्थित पहासू अड्डे पर था। उसकी जेब रखी 30 हजार नकदी की जगह पर कागज की गड्डी मिली। इस पर उसे ठगी का अहसास हुआ। इस मामले में पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
गांव बनैल निवासी हरकेश शर्मा ने बताया कि सोमवार दोपहर को वह पलड़ा झाल के पास स्थित पंजाब नेशनल बैंक में रुपये निकालने आया था। वहां से 30 हजार रुपये नकदी निकाले। इसी दौरान बैंक में दो अज्ञात लोग आए और उससे रुपये निकालने का फार्म भरने को कहा। लेकिन उसने फार्म भरने से इनकार कर दिया। थोड़ी देर में वह बेहोश हो गया। शाम को जब होश आया तो वह खुर्जा स्थित पहासू बस अड्डा पर था। जेब में रखे 30 हजार रुपये गायब थे, उनके स्थान पर कागजों की गड्डी थी। उन्होंने परिजनों को इसकी सूचना दी। मंगलवार को पहासू थाने में इसकी शिकायत दी। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी के माध्यम से आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

बस अड्डा बन रहा ठगों का पैठ, एक माह में आठ शिकार
खुर्जा। बस अड्डा ठगों का पैठ बनता जा रहा है। पिछले एक माह में खुर्जा के रोडवेज और पहासू अड्डा पर आठ से ज्यादा ठगी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बताया जाता है कि रोडवेज बस अड्डा और पहासू बस अड्डा पर ठगने वाले शातिर सवारी या वहां के दुकानदार बनकर लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। हाल ही में हुई घटनाओं में सभी का तरीका एक जैसा ही देखने को मिल रहा है। बस अड्डा पर आने वाली सवारियों को पहले बातों में फंसाते हैं। इसके बाद नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर देते हैं। इसमें वह ऐसे लोगों निशाना बनाते हैं, जो अकेला हो। बता दें कि रोडवेज बस अड्डा से 200 मीटर की दूरी पर ही खुर्जा कोतवाली है। इसके बावजूद पुलिस की ओर से विशेष सख्ती नहीं बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में हुईं घटनाएं
11 अक्तूबर - प्रीत विहार कॉलोनी निवासी महिला से नकदी और चूड़ी की हुई ठगी।
18 अक्तूबर - एक युवक से मोबाइल और तीन हजार रुपये की ठगी।
30 अक्तूबर- गाजियाबाद के लोनी निवासी व्यक्ति को नशीला पदार्थ सुंघाकर चार हजार रुपये की ठगी।
01 नवंबर- बस अड्डा के पास एक युवक से एटीएम पर कार्ड बदलकर 50 हजार हड़पे।
02 नवंबर- दिवाली पर घर जा रहे मजदूर को बहला-फुसलाकर बैग ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed