फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Campus ›   lakshya Education Fair in jammu

डॉक्टर, इंजीनियर ही नहीं और भी हैं अच्छे विकल्प

Tue, 24 May 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 24 May 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
lakshya Education Fair in jammu
अमर उजाला के एजूकेशन फेयर में विद्यार्थियों की भीड़ - फोटो : Amar Ujala
मंदिरों के शहर जम्मू में अमर उजाला के दो दिवसीय एजूकेशन फेयर लक्ष्य-16 में शुक्रवार का दिन खास रहा। फेयर के दौरान जहां विद्यार्थियों को स्कालरशिप टेस्ट में शामिल होने का मौका मिला, वहीं दिल्ली स्टूडेंट डेस्टिनेशन डॉट काम के संस्थापक एवं सीईओ मोहन तिवारी ने युवाओं को कैरियर काउंसिलिंग देने के साथ उनकी जिज्ञासाओं को दूर किया।
विज्ञापन


तिवारी ने बताया कि विद्यार्थी सिर्फ डाक्टर, इंजीनियर और आईएएस में ही अपना कैरियर न देखें, देश में 550 तरह के कैरियर विकल्प मौजूद हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि किसी भी विद्यार्थी की रुचि, योग्यता और दूरदर्शी सोच उसके कैरियर निर्माण में अहम भूमिका निभाती है। इन्हीं बिंदुओं पर उज्ज्वल कैरियर की नींव रखी जाती है।
विज्ञापन


स्टूडेंट डेस्टिनेशनल डाट काम जम्मू में काउंसिलिंग की सुविधा शीघ्र शुरू करने जा रहा है। इसके लिए कई विश्वविद्यालयों से बात चल रही है। तिवारी ने कहा कि कभी भी कोई सर्वश्रेष्ठ कैरियर नहीं हो सकता है। इसके लिए तमाम सारे विकल्प खुले हैं। यह सब आपकी योग्यता और परिस्थितियों पर निर्भर करता है। बच्चों को मोहन तिवारी का लेक्चर काफी पसंद आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्ले मैक्सीटोज की तरफ से विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। अमर उजाला की तरफ से आए विद्यार्थियों को गुरु प्रणाम मोमेंटो दिया गया। लकी ड्रा कांटेस्ट के विजेताओं को मोबाइल दिए गए। डीएवी यूनिवर्सिटी, अर्नी यूनिवर्सिटी, ग्रैफिक एरा यूनिवर्सिटी देहरादून, जीएलए यूनिवर्सिटी आदि की ओर से लेक्चररों ने बच्चों को कैरियर के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। 

विद्यार्थियों ने पूछे सवाल, विशेषज्ञ ने दिए जवाब
काउंसिलिंग सेशन में छात्र रक्षित ने कहा कि वह आर्किटैक्ट में रुचि रखते हैं। विशेषज्ञ तिवारी ने बताया कि मौजूदा परिदृश्य में यह कैरियर के लिए बेहतर विकल्प है। इसमें दिल्ली, बंगलुरू सहित अन्य विख्यात संस्थानों से शिक्षा लेकर युवा खुद की डिजाइन कंपनी, स्टूडियों आदि खोल सकते हैं। 


एक अन्य छात्र अमित गुप्ता ने बताया कि उन्हें एनिमेशन के क्षेत्र में रुचि है। उन्हें जवाब दिया गया कि एनिमेशन में बहुत स्कोप है। डिजाइन एप्लिकेशन का चलन बढ़ा है। लिहाजा बेहतर शिक्षा ग्रहण करने के बाद युवा उज्ज्वल करियर चुन सकते हैं। छात्र राहुल ने बताया कि मैंने डॉक्टर या इंजीनियर बनने का ही लक्ष्य सोचा था, लेकिन एजुकेशन फेयर में पहुंचकर मुझे कैरियर को लेकर कई विकल्प मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed