फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Kisan Khet Mazdoor Sangathan staged a protest over inflation.

महंगाई को लेकर किसान खेत मजदूर संगठन ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Kisan Khet Mazdoor Sangathan staged a protest over inflation.
10jjrp11- झज्जर। मांगों को लेकर प्रदर्शन करते ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के पदा​धिकारी। स् - फोटो : Archive
झज्जर। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बुधवार को स्थानीय रेवाड़ी रोड पर बीजेपी सरकार द्वारा बढ़ाए गए रसोई गैस के दामों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने तत्काल प्रभाव से की गई बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन


संगठन के जिला कमेटी सदस्य ओमबीर सिंह ने कहा कि मार्च में गैस की कीमत में 60 रुपये की वृद्धि हुई थी, अब 29 रुपये और बढ़ा दिए गए हैं। इससे पहले से ही आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब परिवारों पर महंगाई का बोझ और बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद बड़ी तेल कंपनियों और सरकार ने पेट्रोल, डीजल और गैस के दाम बढ़ाकर भारी मुनाफा कमाया।
विज्ञापन


ओमबीर ने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत केवल चार सिलेंडर पर सब्सिडी देने का निर्णय भी गरीब परिवारों पर अतिरिक्त बोझ डाल रहा है। उन्होंने सरकार से गरीबों को राहत देने और कंपनियों पर उचित टैक्स लगाकर नुकसान पूरा करने की मांग की। विरोध प्रदर्शन में प्रवीण शेखुपुर, जोगेंद्र सिंह, राजेश कुमार सहित कई सदस्य शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed