{"_id":"5ebba88a8ebc3e90b01466d8","slug":"jammu-kashmir-workers-back-to-home-jhajjar95","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य जांच के बाद घर भेजे जाएंगे जम्मू कश्मीर के श्रमिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य जांच के बाद घर भेजे जाएंगे जम्मू कश्मीर के श्रमिक
स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंचे जम्मू कश्मीर के लोग।
- फोटो : AMAR UJALA
Link Copied
संवाद न्यूज़ एजेंसी झज्जर। कोरोना वायरस से बचाव के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान झज्जर क्षेत्र में काम करने वाले जम्मू कश्मीर के लोगों को उनके घर भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है। उन्हें घर भेजने से पहले स्वास्थ्य विभाग की तरफ से उनकी कोरोना वायरस के लिए जांच की जाएगी. हालांकि अभी यह तय नहीं किया गया है कि उन्हें रेलगाड़ी के माध्यम से भेजा जाएगा या बस के माध्यम से। फिलहाल 70 लोगों को स्वास्थ्य जांच के लिए शहर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एकत्रित किया गया है । जहां पर स्वास्थ्य विभाग की टीम इन लोगों की स्वास्थ्य जांच करेगी और उसके बाद इन्हें उनके घर भेजा जाएगा। - लकड़ी काटने का करते हैं कार्य जम्मू कश्मीर से आए ये लोग झज्जर क्षेत्र में लकड़ी काटने का कार्य करते हैं। सरकारी व प्राइवेट लकड़ी काटने का ठेका लेने वाले लोगों के पास यह लोग काम करने के लिए झज्जर क्षेत्र में आते हैं और लकड़ी काटकर अपना व अपने परिवारों का गुजारा करते हैं। सड़कों में नहरों के किनारे खड़े सूखे पेड़ों को काटने का कार्य करने वाले इन 70 लोगों को प्रशासन की तरफ से उनके घर भेजा जाएगा। इनके साथ झज्जर जिला के श्रमिक यूनियनों के प्रधान भी स्कूल में आए हुए हैं। जिनकी देखरेख में स्वास्थ्य जांच की जाएगी। वर्जन जम्मू कश्मीर के श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच करवाने के बाद उनके घर भेजने की तैयारी की जाएगी। नियमानुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम इन लोगों की जांच करेगी। सरोज दुजाना, जिला प्रधान सीटू , झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।