फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Jammu and Kashmir govt action against 2010 IAS topper Shah Faesal for his tweet about rape

विवादास्पद ट्वीट करने में फंसे आईएएस टॉपर फैसल, केंद्र ने राज्य सरकार को कार्रवाई के दिए आदेश

Wed, 11 Jul 2018 12:12 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 11 Jul 2018 12:12 PM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir govt action against 2010 IAS topper Shah Faesal for his tweet about rape
2010 के आईएएस टापर शाह फैसल

वर्ष 2010 के आईएएस टापर शाह फैसल को साउथ एशिया में बलात्कार की बढ़ती घटनाओं पर ट्वीट करना महंगा पड़ा। फैसल के खिलाफ केंद्र सरकार के पर्सनल एवं ट्रेनिंग विभाग की सिफारिश पर जम्मू कश्मीर जनरल प्रशासनिक विभाग (जीएडी) ने विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शाह फैसल को भेजे गए पत्र में जीएडी के कमिश्नर सेक्रेटरी ने कहा है कि फैसल ने भारतीय सर्विस रूल 1968 का उल्लंघन किया है। आईएएस अफसर होने के नाते फैसल ने ईमानदारी से अपनी ड्यूटी नहीं निभाई। एक जन सेवक को ऐसा टवीट् नहीं करना चाहिए। फैसल के ट्वीट का स्क्रीन शाट भी जीएडी ने उन्हें भेजा है।  
विज्ञापन


स्टडी लीव पर चल रहे फैसल ने जीएडी के पत्र को लव लेटर करार देकर दोबारा ट्वीट किया और उक्त पत्र को भी ट्वीटर पर डाला है। उन्होंने कहा स्वतंत्र एवं लोकतांत्रिक भारत को एक कालोनी के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। केंद्र सरकार ने फैसल के ट्वीट को सर्विस रूल 1968 का उल्लंघन करार दिया है। फैसल के अनुसार, वह इस रूल को बदलना चाहते हैं। बस यही उनकी मंशा थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फैसल ने किया था ये ट्वीट 
शाह फैसल ने ट्वीट में लिखा था कि पितृसत्ता, अशिक्षा, पोर्न, तकनीक, शराब, अराजकता, भुखमरी के कारण साउथ एशिया रेपिस्तान बनता जा रहा है।
 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed