{"_id":"6401ad6a943f7d7c39004403","slug":"invitation-to-pandit-dhirendra-krishna-shastri-to-visit-udaipur-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: हिंदू नव वर्ष पर बाबा जानेंगे मन की बात, उदयपुर में हो रही बागेश्वर धाम सरकार के आगमन की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: हिंदू नव वर्ष पर बाबा जानेंगे मन की बात, उदयपुर में हो रही बागेश्वर धाम सरकार के आगमन की तैयारी
Fri, 03 Mar 2023 01:49 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 03 Mar 2023 01:49 PM IST
सार
देशभर की सुर्खियां बटोर रहे बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को इस बार हिंदू नव वर्ष पर उदयपुर पधारने का निमंत्रण भेजा गया है। यह निर्णय उदयपुर की भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति और हिन्दू जागरण मंच की तरफ से हुई बैठक में निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हिंदू नव वर्ष के उत्साह को और खास बनाने के लिए उदयपुर की भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति और हिन्दू जागरण मंच ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। समिति इस बार देशभर की सुर्खियों में चल रहे बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को उदयपुर पधारने का निमंत्रण दिया है। इसके लिए समिति की ओर से गांधी ग्राउंड में आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
सभी जानते हैं कि हिंदू कैलेंडर पूरी तरह से विज्ञान पर आधारित है। यही कारण है अंतरिक्ष या किसी भी वैज्ञानिक अनुसंधान में हिंदू पंचांग को ही महत्व दिया जाता है। उदयपुर में हर साल नव वर्ष के शुभारंभ पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी क्रम में इस बार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को उदयपुर पधारने का निमंत्रण भेजा गया है।
विज्ञापन
कलश यात्रा निकालेंगी 30 हजार महिलाएं
समाजोत्सव समिति उदयपुर महानगर के संयोजक कपिल चित्तौड़ा ने बताया कि यह कार्यक्रम भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 2080 के उपलक्ष्य में हो रहा है। 23 मार्च 2023 को उदयपुर के गांधी ग्राउंड में बागेश्वर धाम के राष्ट्रीय संत पंडित धीरेंद्र शास्त्री पधारेंगे। शाम 6 बजे से यहां आयोजित भव्य सभा को संबोधित करेंगे। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सभा से पहले उदयपुर में तीन स्थानों से 30 हजार महिलाएं कलश यात्रा निकालेंगी।
विज्ञापन