{"_id":"58d123284f1c1b2f4a1a2ef0","slug":"hospital-faces-crisis-in-patiala","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल जाकर पता चली ये बीमारी,गर्भवती महिलाएं हुईं परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल जाकर पता चली ये बीमारी,गर्भवती महिलाएं हुईं परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला,पटियाला(पंजाब)
Updated Tue, 21 Mar 2017 07:36 PM IST
विज्ञापन
HOSPITAL SHIMLA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस अस्पताल में लोग ईलाज की उम्मीद में जाते हैं, अगर वहां एक ओर बिमारी मिले तो इसे क्या कहेंगे। पंजाब के मालवा क्षेत्र के बड़े अस्पतालों में शुमार पटियाला के माता कौशल्या अस्पताल की एकमात्र अल्ट्रासाउंड मशीन मंगलवार को खराब हो गई। इससे सुबह से अल्ट्रासाउंड के लिए लाइनों में लगी गर्भवती महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
परिजनों ने विरोध पर अस्पताल प्रशासन ने ओवरलोड गाड़ी में गर्भवती महिलाओं को ले जाकर एक अन्य चिकित्सा संस्थान में अल्ट्रासाउंड कराया।
गर्भवती महिलाओं को कहां भेजा जा रहा है, इस बारे में उनके साथ आए परिवार वालों को बताने की जहमत नहीं की। इससे परिवार वाले काफी परेशान रहे।
माता कौशल्या अस्पताल मालवा क्षेत्र का एक बड़ा अस्पताल है। यहां महीने में 500 से ज्यादा प्रसव हैं। यहां पंजाब से ही नहीं, बल्कि हरियाणा से भी मरीज आते हैं। अस्पताल में एकमात्र अल्ट्रासाउंड मशीन मंगलवार दोपहर को खराब हो गई। तब तक केवल सात मरीजों का ही अल्ट्रासाउंड हो सका था और लाइनों में लगी गर्भवती महिलाओं की संख्या करीब 150 थी।

गर्भवती महिलाएं हुईं परेशान
अस्पताल में लगी भीड़
जब महिलाओं के साथ आए उनके परिवार वालों ने विरोध किया, तो अस्पताल मैनेजमेंट ने अपने ही नर्सिंग स्कूल की स्टूडेंट्स को लाने ले जाने वाली गाड़ी मंगवाई और काफी गिनती में गर्भवती महिलाओं को बैठाकर किसी अन्य चिकित्सा संस्थान में अल्ट्रासाउंड के लिए ले गए। कहां लेकर जा रहे हैं, इस बारे में उनके परिवार वालों को बताने की जहमत भी नहीं उठाई।
अमर उजाला को पटियाला के विकास कुमार ने बताया कि वह दो दिन से अपनी गर्भवती पत्नी का अल्ट्रासाउंड कराने के लिए माता कौशल्या अस्पताल आ रहा है। सोमवार को अल्ट्रासाउंड करने वालीं डाक्टर किसी का आपरेशन करने के लिए चली गईं। इससे कल नंबर नहीं आ सका। मंगलवार को सुबह नौ बजे ही वह अस्पताल पहुंच गए थे। दोपहर ढाई बजे नंबर आया, लेकिन इससे पहले ही अल्ट्रासाउंड मशीन खराब हो गई। अब उसकी पत्नी को गाड़ी में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए ले गए, कहां ले गए इस बारे में कुछ बताया नहीं।
जिससे काफी चिंता हो रही है। नीरजा देवी ने बताया कि सुबह 10 बजे से ही वह अल्ट्रासाउंड के लिए आई है। नंबर आने से पहले ही मशीन खराब हो गई। अस्पताल की मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डा. अंजुम ने कहा कि गर्भवती महिलाओं के परिवार वालों को नहीं बताया गया, इस बारे में उन्हें पता नहीं है। लेकिन उनका अल्ट्रासाउंड आरबिट सेंटर से मुफ्त कराया जा रहा है। उन्होंने माना कि अल्ट्रासाउंड मशीन का एक बटन खराब हो गया था, जिससे अचानक काम बंद हो गया। उन्होंने कहा कि एक और अल्ट्रासाउंड मशीन मुहैया कराने के लिए सरकार को लिखेंगे