{"_id":"5beae8babdec2269774f1297","slug":"highcourt-s-justice-rajiv-sharma-take-oath-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः जस्टिस राजीव शर्मा को हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः जस्टिस राजीव शर्मा को हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 13 Nov 2018 08:37 PM IST
विज्ञापन
शपथ ग्रहण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड हाईकोर्ट के जस्टिस राजीव शर्मा को मंगलवार को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस कृष्ण मुरारी ने ऑडिटोरियम में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर हाईकोर्ट के अन्य जजों सहित वकील भी शामिल हुए। पिछले सप्ताह सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जस्टिस शर्मा का तबादला उत्तराखंड हाईकोर्ट से पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट करने के आदेश जारी किए थे।
विज्ञापन
इससे पहले वह उत्तराखंड हाईकोर्ट में कार्यवाहक चीफ जस्टिस के तौर पर कार्यरत थे। अब हाईकोर्ट में उनकी नियुक्ति के बाद वह हाईकोर्ट में वरिष्ठता में छठे स्थान पर होंगे। बुधवार से वह खंडपीठ की अगुवाई करेंगे। खंडपीठ में उनके साथ जस्टिस हरिंदर सिंह सिद्धू होंगे। जस्टिस राजीव शर्मा की नियुक्ति के बाद अब हाईकोर्ट में जजों की संख्या 52 हो गई है।
विज्ञापन
जस्टिस राजेश बिंदल का जम्मू-कश्मीर और जस्टिस पीबी बजंतरी का कर्नाटक हाईकोर्ट तबादला किया जा चुका है, ऐसे में दोनों जल्द ही यहां से चले जाएंगे। पटना हाईकोर्ट के जस्टिस रवि रंजन का भी पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट तबादला हो चुका है, उन्हें भी पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में पदभार संभालना है। सुप्रीम कोर्ट हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल अरुण कुमार त्यागी और सोनीपत के सेशन जज लातीत बत्रा को बतौर हाईकोर्ट जज नियुक्त किये जाने की सिफारिश कर चुका है। इनकी भी जल्द नियुक्ति हो सकती है।
विज्ञापन