फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Haryana will be at the forefront of the mega-rally in Delhi: Deepender Hooda

दिल्ली की महारैली में सबसे आगे रहेगा हरियाणा : दीपेंद्र हुड्डा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Haryana will be at the forefront of the mega-rally in Delhi: Deepender Hooda
26jjrp07- महर्षि वाल्मीकि भवन' की आधारशिला रखते सांसद दीपेंद्र हुड्डा। स्रोत : पार्टी
झज्जर। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने दावा किया कि एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में हरियाणा सबसे आगे रहेगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से महारैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन

वाल्मीकि जयंती पर सोमवार को आयोजित वाल्मीकि भवन के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे हुड्डा ने भाजपा पर वोट चोरी के जरिए सरकार बनाने का आरोप लगाया और चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाए।
विज्ञापन

हुड्डा ने कहा कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के आह्वान पर होने वाली महारैली में हरियाणा की भागीदारी प्रमुख रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच करीब 14 हजार वोटों का अंतर रहा, जबकि मतदाता सूची से 35 लाख वोट काटे जाने का दावा भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कथित वोट चोरी और चुनावी अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाने के साथ निष्पक्ष चुनाव और लोकतंत्र की बहाली की मांग को लेकर यह महारैली आयोजित की जा रही है। विधायक गीता भुक्कल ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाएं समानता, सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे की प्रेरणा देती हैं।

विधायक कुलदीप वत्स ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के आदर्श और रामायण में दिए गए सत्य, धर्म, मर्यादा व मानवता के संदेश आज भी प्रासंगिक हैं। कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजय यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed