{"_id":"60d376528ebc3e2b903a78cd","slug":"grp-rpf-alert-khurja-news-gbd2210020140","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति के ट्रेन से जाने की सूचना पर जीआरपी-आरपीएफ अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति के ट्रेन से जाने की सूचना पर जीआरपी-आरपीएफ अलर्ट
विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करती जीआरपी-आरपीएफ
- फोटो : KHURJA
राष्ट्रपति के ट्रेन से जाने की सूचना पर जीआरपी-आरपीएफ अलर्ट
खुर्जा जंक्शन। 25 जून को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के स्पेशल ट्रेन से कानपुर जाने को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे अलर्ट हो गया है। इसके लिए प्रयाग से जीआरपी-आरपीएफ की अतिरिक्त फोर्स बुलाई गई है। बुधवार को जीआरपी-आरपीएफ ने प्लेटफार्म और ट्रैक का निरीक्षण किया। उधर पुलिस प्रशासन ने भी तैयारी कर ली है। स्थानीय पुलिस ट्रेन की पटरियों के किनारे रात में मॉकड्रिल कर रही है। इसके अलावा खुफिया विभाग भी प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रखे हुए।
रामनाथ कोविंद दिल्ली से स्पेशल ट्रेन में बैठकर दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग से जनपद के वैर, चोला, गंगरोल, सिकंदरपुर, खुर्जा जंक्शन और कमालपुर स्टेशन समेत 6 स्टेशनों से होकर कानपुर पहुंचेंगे।
पुलिस-प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद है। स्थानीय पुलिस ने रात के समय में रेलवे ट्रैक के किनारे मॉकड्रिल कर रही है। इसके अलावा खुफिया विभाग भी पूरी तरह से सतर्क हो गया है। ताकि किसी प्रकार की कोई चुक न हो। हालांकि पुलिस और प्रशासन के अफसर इस संबंध में कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं। एसडीएम लवी त्रिपाठी ने बताया कि इस संबंध में उन्हें अभी तक कोई प्रोटोकॉल नहीं मिला है।
विज्ञापन
एसएसपी संतोष कुमार ने बताया कि जिले के जिन क्षेत्रों से ट्रेन गुजरेगी उन क्षेत्रों में दो एडिशनल एसपी के निर्देशन में सीओ और थाने की फोर्स मौजूद रहेगी।