फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Former soldier attacked over land dispute

जमीनी विवाद को लेकर पूर्व सैनिक पर हमला

Amar Ujala Bureau Updated Tue, 03 Jun 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
बेरी। थाना डीघल के अंतर्गत आने वाले गांव बरहाणा में जमीनी विवाद को लेकर पूर्व सैनिक पर हमला करने का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत पूर्व सैनिक ने डीघल चौकी में दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। गांव बरहाणा निवासी संदीप ने बताया कि आर्मी से सेवानिवृत होकर मैंने गांव बरहाणा निवासी विनोद से बरहाणा-इस्माईला मार्ग पर 4 बीघा जमीन खरीद रखी है। उसकी रजिस्ट्री मेरे व मेरी पत्नी के नाम पर है, जिसको बुआई पर विनोद को ही दे रखा है। मैंने इस जमीन को खुद बुआई करने के लिए कहा तो विनोद ने विरोध किया। गांंव बरहाणा निवासी अनिल ने गुस्से में आकर उसके पैर पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया और बाद में अनिल, विनोद व उसकी मां ने पकड़ कर उसके सिर पर तेजधार हथियार से हमला किया। हमले में घायल होने के बाद उपचार के लिए रोहतक के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जांच अधिकारी युद्धवीर ने बताया कि गांव बरहाणा में पूर्व सैनिक पर जमीनी विवाद को लेकर हमला करने की शिकायत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed