फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Former minister of Madhya Pradesh Ramdayal Ahirwar passed away

MP News: मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री रामदयाल अहिरवार का 75 साल की आयु में निधन, कल महाराजपुर में अंतिम संस्कार

Sun, 13 Aug 2023 09:53 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 13 Aug 2023 09:53 PM IST
सार

पूर्व गृह राज्य मंत्री रामदयाल अहिरवार का रविवार को निधन हो गया। अंतिम संस्कार कल उनकी जन्मस्थली महाराजपुर में किया जाएगा।

विज्ञापन
Former minister of Madhya Pradesh Ramdayal Ahirwar passed away
मध्य प्रदेश के पूर्व गृह राज्य मंत्री रामदयाल अहिरवार का रविवार को निधन हो गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के पूर्व गृह राज्य मंत्री रामदयाल अहिरवार का रविवार को निधन हो गया। छतरपुर में स्थित अपने निवास में अंतिम सांस ली। वे 75 साल के थे। अंतिम संस्कार कल उनकी जन्मस्थली महाराजपुर में किया जाएगा।
विज्ञापन


महाराजपुर में जन्मे एवं अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले रामदयाल अहिरवार का लंबा राजनीतिक जीवनकाल रहा है। महाराजपुर विधानसभा के अलावा चंदला विधानसभा में भी जाकर चुनाव लड़ा और विजय हासिल की। मध्य प्रदेश शासन में परमानेंट विधायक के नाम से पहचान बनाने वाले विधायक थे। जिन्होंने राज्य परिवहन एवं गृहमंत्री के साथ ही जल संसाधन मंत्रालय का भी प्रभार संभाला और अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उनका अंतिम चुनाव महाराजपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष के रूप में था, जिसमें उन्होंने जीत हासिल की। 
विज्ञापन


पूर्व मंत्री की मौत पर पार्टी के चार लोग भी नहीं जुटे
पूर्व मंत्री रामदयाल अहिरवार के बड़े बेटे नंदराम ने पुराने दिनों को याद करते हुए अपना दर्द बयां किया। उन्होंने पार्टी-संगठन पर उपेक्षा के आरोप लगाए। बताया गया कि छह बार के विधायक, 2 बार के राज्यमंत्री/गृहमंत्री की बीमारी के दौरान और अब आज मौत की खबर के बाद भी भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता-पदाधिकारी वहां नहीं पहुंचा। परिजनों का कहना है कि पहले उनके पीछे काफिला चलता था, लेकिन अब कोई पूछपरख नहीं रही। सीएम शिवराज सिंह चौहान और पीएम नरेंद्र मोदी को मीडिया के जरिये संदेश भेजा। कहा- पार्टी बदल रही है। पुराने नेता-कार्यकर्ता की कोई पूछ परख नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जताया शोक
इधर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ट्वीट कर पूर्व मंत्री रामदयाल अहिरवार के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने लिखा कि चन्दला विधानसभा से पूर्व विधायक व प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री श्री रामदयाल अहिरवार जी के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। क्षेत्र के विकास एवं संगठन के विस्तार में स्वर्गीय रामदयाल जी का योगदान अविस्मरणीय है। श्रद्धेय रामदयाल जी का निधन संगठन एवं चन्दला विधानसभा के लिए बड़ी क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकमय परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed