फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   foreign minister egenral vk singh, masood azhar, pakistan, china, india, politics, haryana

चीन पाकिस्तान का दोस्त है और उसी का साथ देगाः वीके सिंह

Mon, 04 Apr 2016 01:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महेंद्रगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, महेंद्रगढ़ Updated Mon, 04 Apr 2016 01:36 PM IST
विज्ञापन
foreign minister egenral vk singh, masood azhar, pakistan, china, india, politics, haryana
राज्य विदेश मंत्री जनरल वीके सिंह - फोटो : फाइल फोटो
जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर को लेकर केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने चीन पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि चीन पाकिस्तान का दोस्त है, वह उसका ही साथ देगा। उन्होंने कहा कि चीन अपने इंटरेस्ट के लिए कुछ भी कर सकता है। पठानकोट का मास्टर माइंड मसूद अजहर भारत के लिए आतंकवादी है।
विज्ञापन


पाक के समर्थन में अपने रुख पर कायम रहकर चीन का कहना है कि जैश-ए-मोहम्मद का मुखिया और पठानकोट आतंकी हमले का मास्टर माइंड मसूद अजहर आतंकी नहीं है। उस पर यूएनओ द्वारा प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री रविवार को एक निजी संस्था के कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने वन रैंक वन पेंशन पर कहा कि वर्षों से लंबित पूर्व सैनिकों की वन रैंक वन पेंशन की मांग केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने मान ली है। इसके लिए नोटिफिकेशन किया जा चुका है। नोटिफिकेशन  के बाद भी पूर्व सैनिकों के पास अगर कोई अच्छा सुझाव है तो वे सीधे रक्षामंत्रालय या कमीशन के पास भेज सकता है। इस पर निश्चित सरकार की तरफ अमल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जलवा पूरे विश्व ने मान लिया है। मैं विदेश मंत्री के नाते बता सकता हूं कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विदेशों से भारी संख्या में आगमन के लिए निमंत्रण मिल रहे हैं। इस अवसर पर शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि पहले  कांग्रेस के शासन में घोटाले व भ्रष्टाचार के कारण भारत की छवि विदेशों में धूमिल हो गई थी लेकिन जब से केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनी है, एक पैसे का भी देश में घोटाला नहीं हुआ। आज भारत की छवि का विदेशों में भी डंका बज रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed