फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Five acres of land of Shribanke Bihari Temple Corridor will be marked

Mathura: श्रीबांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर की पांच एकड़ भूमि होगी चिह्नित, नगर आयुक्त की अध्यक्षता में समिति गठित

Tue, 03 Jan 2023 06:47 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 03 Jan 2023 06:47 AM IST
सार

कृष्ण जन्माष्टमी पर मंगला आरती के दौरान हुए हादसे की जांच और भविष्य में इस तरह की घटनाएं रोकने के लिए शासन ने पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह की अध्यक्षता में दो सदस्यीय समिति गठित की थी।इसमें सदस्य अलीगढ़ मंडलायुक्त गौरव दयाल शामिल थे।
 

विज्ञापन
Five acres of land of Shribanke Bihari Temple Corridor will be marked
बांकेबिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में ठा. श्रीबांकेबिहारी मंदिर से जुड़े पांच एकड़ क्षेत्र में विकसित होने वाले कॉरिडोर को लेकर डीएम पुलकित खरे ने नगर आयुक्त अनुनय झा की अध्यक्षता में आठ सदस्यीय समिति गठित की है।कॉरिडोर क्षेत्र के चिह्नांकन व आर्थिक मूल्यांकन के साथ समिति बिहारीजी के भक्तों को मुहैया कराए जाने वाली सुविधाओं की योजना भी प्रस्तुत करेगी।
विज्ञापन


इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अनंत शर्मा की जनहित याचिका पर डीएम मथुरा से ठा. श्रीबांकेबिहारी मंदिर के आसपास विकास के लिए प्रस्तावित योजना, भक्तों के लिए बेहतर सुविधाएं जुटाने पर प्लान मांगा था। अब डीएम की बनाई समिति हाईकोर्ट के दिशा-निर्देश के तहत मंदिर के विकास के लिए प्रस्तावित पांच एकड़ क्षेत्र में भूमि और मकानों का मूल्यांकन करने के साथ यहां विकसित की जाने वाली सुविधाओं का प्लान भी प्रस्तुत करेगी। समिति को अगले सप्ताह अपनी रिपोर्ट डीएम को प्रस्तुत करनी है, जिसे 17 जनवरी को हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई में प्रस्तुत किया जाएगा। डीएम ने बताया कि आठ सदस्यीय समिति जल्द अपना कार्य जल्द शुरू करेगी।
विज्ञापन


दुर्घटना पर शासन ने गठित की थी जांच समिति
कृष्ण जन्माष्टमी पर मंगला आरती के दौरान हुए हादसे की जांच और भविष्य में इस तरह की घटनाएं रोकने के लिए शासन ने पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह की अध्यक्षता में दो सदस्यीय समिति गठित की थी।इसमें सदस्य अलीगढ़ मंडलायुक्त गौरव दयाल शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जन्माष्टमी पर मंदिर में हुआ था हादसा
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से कुछ दिन पहले ही ठा. श्रीबांकेबिहारी मंदिर में भीड़ को देखते हुए नए इंतजाम के लिए समाजसेवी अनंत शर्मा ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की शरण ली थी। सुनवाई से पहले ही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मंगला आरती के दौरान मंदिर में भीड़ के दबाव के चलते दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी और करीब 70 लोग घायल हो गए थे। इसी मामले में अब इलाहाबाद हाईकोर्ट के दिशानिर्देश पर भावी इंतजामों को लेकर कमेटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed