फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   fire brigade office mein karmchariyon ka tota

फायर ब्रिगेड में कर्मचारियों का टोटा, फसलों के सीजन में बढ़ती हैं आगजनी की घटनाएं

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 12:40 PM IST
विज्ञापन
fire brigade office mein karmchariyon ka tota
फायर ब्रिगेड में कार्यालय में खड़ी गाड़ियां। - फोटो : AMAR UJALA
फसल कटाई के सीजन में हर साल आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, लेकिन फायर ब्रिगेड में कर्मचारियों की कमी के चलते बड़ी मात्रा में फसलें आग की भेंट चढ़ जाटी हैं। झज्जर फायर बिग्रेड कार्यालय में मात्र 13 कर्मचारियों के सहारे काम चलाया जा रहा है नियमानुसार कार्यालय में 90 कर्मचारी चाहिए, लेकिन मात्र 13 कर्मचारी ही दमकल केंद्र में काम कर रहे हैं। जबकि इस दमकल केंद्र के अंतर्गत 2 शहरों में 70 गांव आते हैं। इन गांवों में होने वाली आगजनी की घटनाओं पर काबू पाने के लिए गाड़ियां जाती हैं।
विज्ञापन
90 कर्मचारियों का काम तेरह के कंधे पर : झज्जर के फायर ब्रिगेड कार्यालय में आगजनी की घटनाओं पर काबू पाने के लिए 5 गाड़ियां हैं। नियम अनुसार एक गाड़ी पर एक शिफ्ट में 6 कर्मचारी चाहिए 3 शिफ्ट के हिसाब से पांचों गाड़ियों पर 90 कर्मचारियों की आवश्यकता है। लेकिन 90 कर्मचारियों का भार मात्र 13 कर्मचारियों के कंधों पर है और इनके भी अवकाश रद्द कर दिए गए हैं।   मौके पर पहुंचते हुए लग जाता है समय : झज्जर मुख्यालय से आगजनी की घटना होने पर जिला के अंतिम छोर तक पहुंचते हुए गाड़ियों को समय लग जाता है और उस समय तक किसानों की फसलें जलकर राख हो चुकी होती हैं। फसलों के सीजन में मातनहेल, साल्वाहास व बेरी में भी फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मुहैया करा दी जाए तो आगजनी की घटनाओं में नुकसान कम होने की संभावनाएं हैं। झज्जर दमकल केंद्र के प्रभारी विजेंद्र डगर ने बताया कि कर्मचारियों की कमी को लेकर विभाग के मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी गई है। फिलहाल फसलों के सीजन में आगजनी की घटना नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed