{"_id":"594808af4f1c1b6b4c8b4658","slug":"fir-will-be-lodged-at-uniform-distribution","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनिफार्म वितरण में गड़बड़ी पर होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनिफार्म वितरण में गड़बड़ी पर होगी एफआईआर
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Mon, 19 Jun 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम शीतल वर्मा ने कहा कि स्कूलों में निशुल्क यूनिफार्म वितरण को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यदि कहीं कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो संबंधित शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। डीएम शीतल वर्मा गांधी सभागार में सोमवार को स्कूल चलो अभियान व निशुल्क यूनिफार्म वितरण को लेकर हुई बैठक को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि निशुल्क यूनिफार्म वितरण को लेकर समय से क्रय समितियों का गठन कर लिया जाए। एक माह बाद यूनिफार्म वितरण की समीक्षा की जाएगी। स्कूल चलो अभियान के तहत ब्लाक स्तर पर रैलियां निकाली जाएगी। रैली सुबह नौ बजे से पूर्व ही निकाले। धूप में रैली न निकाली जाए। अभियान को लेकर व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए, ताकि परिषदीय विद्यालयों में शत प्रतिशत नामांकन हो सके। उन्होंने कहा कि शिक्षक लापरवाही न बरते। यदि उन्हें अवकाश चाहिए तो इसकी सूचना संबंधित एनपीआरसी को दें। उन्होंने मिड डे मील के संबंध में कहा कि मिड डे मील का संचालन भी सभी स्कूलों में शत प्रतिशत होना चाहिए। जहां ग्राम प्रधान सहयोग नहीं कर रहे हैं वहां एकल खाता खुलवाकर मिड डे मील संचालन किया जाए। फल वितरण के दौरान केला अनिवार्य से बांटा जाए। बिना मान्यता चल रहे स्कूलों के संबंध में उन्होंने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी ऐसे स्कूलों की सूची तैयार कर दें ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। बैठक में सीडीओ इंद्रकांत द्विवेदी, डीएसओ धु्रवराज यादव, डीआईओएस गजेंद्र कुमार, बीएसए मसऊद अख्तर अंसारी समेत सभी खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन