फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Father dies in uncontrolled car ditch

अनियंत्रित कार खाई में गिरी पिता की मौत, वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर हुआ हादसा

Fri, 12 Feb 2021 12:28 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 12 Feb 2021 12:28 PM IST
विज्ञापन
Father dies in uncontrolled car ditch
खाईं में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला

सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा में काली मंदिर के समीप कार के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से कार सवार पिता की मौत हो गई और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना गुरुवार की रात 1.30 बजे की बताई जा रही है। 

विज्ञापन


शक्तिनगर से राबर्ट्सगंज की तरफ जा रही कार वाराणसी -शक्तिनगर मार्ग पर स्थित गुरमुरा काली मंदिर के पास अनियंत्रित होकर करीब 15 फीट खाई में गिर गई। कार पलटने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गये और घटना की जानकारी पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे पिता-पुत्र को निकाला।
विज्ञापन


लगभग एक घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया और चोपन सीएचसी भेजा गया। जहां उपचार के दौरान ओम प्रकाश(45)पुत्र खदेरू की मौत हो गई।  वहीं मृतक का पुत्र सोनू (25) गंभीर रूप से घायल है। जिसका प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed