फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Eligible beneficiaries availed themselves of government services at the Seva Setu camp.

सेवा सेतु कैंप से पात्रों ने उठाया सरकारी सेवाओं का लाभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 05:04 PM IST
विज्ञापन
Eligible beneficiaries availed themselves of government services at the Seva Setu camp.
-फोटो 83 : बहादुरगढ में लगे सेवा सेतु कैंप में सरकारी योजनाओं का लाभ लेने पहुंचे क्षेत्रवासी। स
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। बुधवार को राजकीय महिला विद्यालय परिसर में सेवा सेतु कैंप का आयोजन हुआ। इसका उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं को पात्र नागरिकों तक सीधे पहुंचाना है। यह कैंप सेवा संकल्प अभियान के तहत लगाया गया।
भाजपा नेता दिनेश कौशिक, नगर परिषद अध्यक्ष सरोज राठी और रवि बराही ने कैंप का अवलोकन किया। उनके साथ एसडीएम अभिनव सिवाच और जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनीष फौगाट भी मौजूद रहे। उन्होंने पहुंचे लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। विभिन्न विभागों ने मेज लगाकर योजनाओं, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी। लोगों ने मौके पर ही सरकारी योजनाओं की जानकारी ली। उन्हें संबंधित विभागों से आवश्यक मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

दिनेश कौशिक ने कहा कि कैंप का लक्ष्य सरकारी योजनाओं को कागजों से निकालकर जरूरतमंदों तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि ऐसे शिविरों से नागरिकों को एक ही स्थान पर जानकारी मिलती है। इससे सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत मिलती है। सरोज राठी ने कहा कि सरकार का संकल्प अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। रवि बराही ने इसे सरकार और आमजन के बीच संपर्क मजबूत करने की पहल बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed