{"_id":"648b0ea8dd2d9101290b6003","slug":"eight-feet-crocodile-entered-a-house-in-sidhi-district-forest-department-caught-it-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सीधी जिले में एक घर में घुसा आठ फीट का मगरमच्छ, गांव में अफरातफरी, वन विभाग ने पकड़कर नदी में छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सीधी जिले में एक घर में घुसा आठ फीट का मगरमच्छ, गांव में अफरातफरी, वन विभाग ने पकड़कर नदी में छोड़ा
Thu, 15 Jun 2023 06:44 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 15 Jun 2023 06:44 PM IST
सार
सीधी जिले में एक घर में आठ फीट का मगरमच्छ घुस गया। इतना बड़ा मगरमच्छ देख ग्रामीणों में दहशत देखी गई। वन विभाग की टीम ने उसे घर से निकाला और पकड़कर नदी में छोड़ दिया।
विज्ञापन
सीधी में घर में घुसे मगरमच्छ को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के सीधी जिले के ग्राम गोडाही में उस वक्त अफरातफरी का माहौल हो गया, जब अचानक घर में एक मगरमच्छ घुस आया। मगरमच्छ करीब आठ फीट लंबा था। इतना बड़ा मगरमच्छ घर में घुसने की वजह से पूरे घर के साथ गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घर के सदस्यों ने पुलिस थाना एवं वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। वन विभाग की टीम और पुलिस की टीम के साथ ग्रामीणों ने मिलकर उसका रेस्क्यू किया और नदी में छोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार मामला गुरुवार दिन में बहरी थाना अंतर्गत ग्राम गोडाही का है। यहां रहने वाले सुदर्शन कुशवाहा के घर में विशालकाय मगरमच्छ घुस गया था। उसे देखने के बाद अफरातफरी जैसा माहौल हो गया। पूरे गांव में खबर फैल गई। मौके पर भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर थाना बहरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, साथ ही वन विभाग के अंतर्गत सोन घड़ियाल टीम को सूचना दे दी गई। वन विभाग के सोन घड़ियाल की टीम और पुलिस के साथ ग्रामीणों ने मिलकर रेस्क्यू किया है और उसे सुरक्षित नदी में छोड़ दिया गया।