फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   ED again interrogated Lucky Jafri, director of Hygia College

Lucknow News : हाइजिया कॉलेज के संचालक लकी जाफरी से ईडी ने फिर की पूछताछ, जांच में नहीं कर रहा सहयोग

Tue, 04 Jul 2023 08:07 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 04 Jul 2023 08:07 PM IST
सार

ईडी के अधिकारियों ने जब उसके ठिकानों पर मारे गए छापों में बरामद बेनामी संपत्तियों को लेकर सवाल किए, तो उसने इसकी जानकारी होने से इंकार करते हुए अपने भाईयों हनी जाफरी और अली अब्बास जाफरी पर घोटाले का ठीकरा फोड़ दिया।

विज्ञापन
ED again interrogated Lucky Jafri, director of Hygia College
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

छात्रवृत्ति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने हाइजिया एजूकेशन ग्रुप के चेयरमैन सईद इशरत हुसैन जाफरी उर्फ लकी जाफरी को तलब कर फिर से पूछताछ की है। बीते दो माह के दौरान लकी जाफरी को आधा दर्जन बार पूछताछ की जा चुकी है। बता दें कि इससे पहले लकी जाफरी ईडी के सामने पेश नहीं हो रहा था। हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिलने के बाद ईडी के अधिकारी उसे लगातार प्रयागराज बुलाकर पूछताछ कर रहे हैं।

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो सोमवार को भी लकी जाफरी को प्रयागराज स्थित ईडी के सब जोनल कार्यालय में तलब किया गया था। पूछताछ के दौरान उसने पूर्व की तरह असहयोग का रवैया अपनाए रखा और अपनी संपत्तियों की जानकारी देने से बचता रहा। 
विज्ञापन


ईडी के अधिकारियों ने जब उसके ठिकानों पर मारे गए छापों में बरामद बेनामी संपत्तियों को लेकर सवाल किए, तो उसने इसकी जानकारी होने से इंकार करते हुए अपने भाईयों हनी जाफरी और अली अब्बास जाफरी पर घोटाले का ठीकरा फोड़ दिया। उसने बताया कि उसके दोनों भाई और कर्मचारी रवि प्रकाश गुप्ता ही छात्रवृत्ति से संबंधित सारा काम देखते थे। बीमार होने की वजह से वह कॉलेज के कामकाज से खुद को अलग रखता था। सूत्रों की मानें तो ईडी के अधिकारी अब उसकी अग्रिम जमानत को खारिज कराने की कवायद में जुटे हैं, ताकि उस पर कानूनी शिकंजा कसा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed