फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Earthquake shakes north India.

उत्तर भारत में लगे भूकंप के झटके, लखनऊ रहा सुरक्षित

Mon, 11 Apr 2016 01:24 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 11 Apr 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
Earthquake shakes north India.
भूकंप - फोटो : file photo
अफगानिस्तान से लेकर उत्तर भारत में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। मौसम विभाग के अनुसार शाम 3 बजकर 59 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.8 रही।
विज्ञापन


भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-तजाकिस्तान बॉर्डर पर स्थित हिंदुकुश की पहाड़ियों में था। जम्मू-कश्मीर, हिमचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, दिल्ली-एनसीआर में भी झटके महसूस किए गए।
विज्ञापन


वहीं, लखनऊ शहर में भूकंप ने डर का माहौल बनाया। शहर में भी भूकंप के झटके महसूस होने की अफवाह सोशल मीडिया पर खूब चली। बाद में जिला प्रशासन और भू-विज्ञानियों ने इसकी संभावना से इन्कार किया। वैज्ञानिकों का कहना है कि शहर भूकंप से पूरी तरह सुरक्षित है और खौफजदा होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलयू के भू-विज्ञानी प्रो. ध्रुवसेन सिंह का कहना है कि अभिकेंद्र यानी एपी सेंटर से भूकंप आगे बढ़ने पर इसका प्रभाव कम होता जाता है। ऐसे में ट्रेमर्स यानी भूकंप के बाद के झटकों से शहर को नुकसान नहीं होने वाला है। वैसे भी शहर सीस्मिक जोन-3 में है, जहां भूकंप से होने वाले नुकसान की आशंका बहुत कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed